- मंदिर के गर्भागृह में प्रवेश को लेकर हुई तीखी बहस, एक घण्टे बाद दोनों पक्षों ने सुलझाया विवाद
केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर देवस्थानम बोर्ड और तीर्थपुरोहितों में नोकझोंक हुई। लगभग एक घण्टे तक चला विवाद दोनों पक्षों बातचीत के बाद शांत हो पाया। शुक्रवार को केदारनाथ में मौजूद तीर्थपुरोहित समाज के कुछ लोग जलभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाबा केदार के जलभिषेक करने की बात कही।
लेकिन देवस्थानम बोर्ड के सदस्यों ने उन्हें रोक दिया। कहा कि कोरोनाकाल में जारी गाइडलाईन चलते मुख्य पुजारी व रावल को ही मंदिर के गर्भगृह में जाने की अनुमति है। इसके अलाबा अन्य के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सरकार की ओर से भी यात्रा पर रोक लगाई गई है।
इसलिए मंदिर में मुख्य पुजारी ही नियमित पूजा कर रहे हैं। इसी बात को लेकर तीर्थपुरोहितों और देवस्थानम बोर्ड के सदस्यों में बहस तीर्थपुरोहित अंदर जाने पर अड़ गए। लेकिन बोर्ड के सदस्यों ने उन्हें रोक दिया, जिस कारण दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड पर परम्पराओं कौ अनदेखी का आरोप लगाया।
काफी देर तक चले विवाद के दौरान कुछ देरे के लिए मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए। लगभग एक घण्टे बाद दोनों पक्षों में चली बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। विरोध करने बालों में तीर्थपुरोहितों में तेज प्रकाश त्रिवेदी, अंकुर शुक्ला, पंकज शुक्ला, नवीन शुक्ला, रमाकांत शामिल थे। इधर, देवस्थान बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि कुछ तीर्थपुरोहित मंदिर के अंदर प्रवेश करना चाहते थे, जिन्हें बोर्ड के सदस्यों ने रोक दिया था।
वे इस दौरान अंदर जाने पर अड़े हुए थे। लेकिन बाद में बातचीत से मान गए थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। शासन व बोर्ड द्वारा जो भी आदेश होंगे, उसी के हिसाब से अग्रिम कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ उप जिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि मंदिर में केबल रावल व पुजारी ही प्रवेश करेंगे। इस बारे में पहले से स्पष्ट निर्देश शासन ने जारी किए गए हैं।