Friday, March 24, 2023
Home उत्तराखंड सेना में भर्ती का जज्बा, रात में सड़क पर दौड़ते उत्तराखंड के...

सेना में भर्ती का जज्बा, रात में सड़क पर दौड़ते उत्तराखंड के युवक ने जीता दिल, वीडियो वायरल

सेना में भर्ती होने के लिए उत्तराखंड के युवाओं के मजबूत हौसले और मुश्किलों को दर्शाता वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो गया है। वीडियो में 19 साल का लड़का देर रात नोएडा की सड़क पर बिना की परवाह किए बगैर दौड़ता चला जा रहा था। उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने उसे कार से घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद लड़का मना करता रहा। कापड़ी ने जैसे यह वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर युवके के हौसले को सराहने वालों की बाढ़ आ गई।

गांव से दूर शहर में तमाम मुश्किलों के बीच भी लड़का चेहरे पर हंसी लिए सड़क पर दौड़े जा रहा है। पसीने से लथपथ कहीं चेहरे पर सिकन नहीं है। फिल्मकार विनोद कापड़ी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि रात 12 बजे उन्हें यह लड़का कंधे में बैग टांगे बहुत तेज दौड़ता नजर आया। उन्होंने लिखा, उसके दौड़ने की वजह सुनेंगे तो आपको इस लड़के से प्यार हो जाएगा। वीडियो में कापड़ी लड़के को लिफ्ट देना चाहते हैं, लेकिन लड़का मना कर देता है और कहता है कि दौड़ते हुए ही जाएगा। फिर पूछने पर बताता है कि सेक्टर 16 में McDonalds में काम करता है।

कार सवार कापड़ी फिर लिफ्ट देने का ऑफर करते हैं, लेकिन लड़का कहता है कि उसे दौड़ने का टाइम ही अभी मिलता है, वह ऐसे ही जाएगा। कारण पूछने पर लड़का कहता है, आर्मी के लिए दौड़ रहा हूं। लड़के के मुंह से यह वह शब्द हैं, जो हर किसी को झकझोर रहे हैं। नाम पूछने पर दौड़ते-दौड़ते लड़का नाम प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra) बताता है।

बताता है कि वह अल्मोड़ा उत्तराखंड का रहने वाला है। कापड़ी कहते हैं, सुबह दौड़ लेना, अभी कार से छोड़ देता हूं। लड़का कहता है, उसे सुबह ड्यूटी पर जल्दी जाना होता है और खाना भी बनाना होता है। फिर कापड़ी कुमाउनी में पूछते हैं, ईजा-बौजू का छन (माता-पिता कहां हैं)?

जवाब में लड़का कहता है, मां का इलाज चल रहा है, हॉस्पिटल में है। यह बातें भावुक कर जाती हैं।

फिर लड़का पहाड़ी में बताता है, यहां भाई के साथ रहता हूं। रोजाना 10 किमी दौड़ता है, सेक्टर 16 से बरोला तक। यह सुन कापड़ी, लड़के के हिम्मत की दाद देते हैं। कापड़ी लड़के को अपने घर चलकर खाना खाने के लिए कहते हैं तो लड़का जवाब देता कि उसका बड़ा भाई भूखा रह जाएगा। वह अब घर जाकर खाना बनाएगा। क्योंकि भाई नाइट ड्यूटी पर गया है। कापड़ी आखिरी तक लिफ्ट देने की बात कहते हैं, लेकिन लड़का मना कर देता है। कहता है उसकी रनिंग बिगड़ जाएगी। उसका रोज का रूटीन है। कापड़ी कहते हैं प्रदीप (Pradeep Mehra) तुम लाजवाब हो। वह कहते हैं यह वीडियो वायरल हो जाएगा। इस पर  (Pradeep Mehra) हंसते हुए कहते हैं, मुझे कौन देखेगा और मैं कोई गलत काम थोड़ी कर रहा हूं। कापड़ी इसपर प्रदीप का हौसला बढ़ता है। आखिरी में ‘ऑल द वेस्ट’ कहकर कापड़ी अपनी राह और लड़का अपनी राह निकल जाते हैं।

कापड़ी ने रविवार को जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया, यह तेजी से वायरल हो गया। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी वीडियो शेयर किया है। कवि कुमार विश्वास ने भी वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा कई साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार और राजनेताओं ने वीडियो शेयर युवक के जज्बे को सराहा है।

उत्तराखंड में माकपा माले के नेता इंद्रेश मैखूरी ने लिखा, ‘पहाड़ की जवानी के जज्बे, हौसले और गरीबी से जूझती व्यथा देखिये। अल्मोड़ा के युवा प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra) अपवाद नहीं, कई पीढ़ियों से पहाड़ के युवाओं के आस और हौसले के प्रतिनिधि हैं। उनके हौसले को सलाम, शुभकामनाएं। वरिष्ठ पत्रकार फिल्मकार विनोद कापड़ी को भी साधुवाद, इस वीडियो के लिए।

कापड़ी ने रविवार रात को भी युवक का वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। कापड़ी ने लिखा प्रदीप (Pradeep Mehra) का स्कूल रिकॉर्ड में नाम पुष्कर मेहरा है। 11 बजे पूरा काम करने के बाद McDonalds में फिर मुलाक़ात हुई। उसे बता दिया गया है कि देश उसे कितना प्यार दे रहा है।

Ankur Singhhttps://hilllive.in
Hilllive.in पर उत्तराखंड के नवीनतम और ब्रेकिंग हिंदी समाचार पढ़ें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बदरी-केदार हाईवे: चारधाम यात्रा बेहद पास, मुख्य मार्ग पर सक्रिय डेंजर जोन, जनता की...

0
रुद्रप्रयाग:उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू होने में काफी कम समय बचा हुआ है. यात्रा तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन मौसम...

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में...

0
राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। सूरत कोर्ट ने कल ही उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। लोकसभा...
This time there will be no tender process for liquor shops

इस बार शराब की दुकानों की नहीं होगी टेंडर प्रक्रिया

0
हल्द्वानी:नई शराब नीति के तहत प्रदेश सरकार ने कई बदलाव किए हैं. पूर्व में शराब की दुकानों के आवंटन के लिए टेंडर प्रक्रिया निकाली...
Uttarakhand: Group-D recruitment exam now in question, SIT will investigate

उत्तराखंड: अब सवालों के घेरे में समूह-घ भर्ती परीक्षा, SIT करेगी जांच

0
देहरादून: उत्तराखंड में पूर्व में हुई भर्ती परीक्षाएं विवादों में रही हैं। धांधली के आरोप लगने के बाद पटवारी, लेखपाल और जेई-एई भर्ती परीक्षा...

उत्तराखंड में भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में बिजली-पानी महंगा, शराब सस्ती:...

0
उत्तराखंड में विपक्षी दलों ने बिजली और पानी की दरों में प्रस्तावित वृद्धि तथा शराब की कीमतों में कमी को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय...