Monday, May 29, 2023
Homeउत्तराखंडतीलू रौतेली पुरस्कार बना भाजपा महिला मोर्चा पुरस्कार : सेमवाल

तीलू रौतेली पुरस्कार बना भाजपा महिला मोर्चा पुरस्कार : सेमवाल

spot_img

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित -वीरांगना तीलू रौतेली सम्मान 2020-21 इस बार भाजपा महिला मोर्चा पुरस्कार बनकर रह गया। यही नहीं जनपद रुद्रप्रयाग से भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के आवेदन न होने के कारण रुद्रप्रयाग को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से वंचित रखकर भाजपा ने जनपद की सम्पूर्ण मातृशक्ति का अपमान किया है। जनपद रुद्रप्रयाग की अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गैर राजनीतिक महिलाओं के आवेदन पत्र पर विचार तक नहीं किया गया और भाजपा की सांठगांठ पर आवेदन पत्रों पर विचार तक न करके आवेदन न किये जाने की बात महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है।

रविवार को रुद्रप्रयाग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करती हुए महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार 2020-21 इस बार भाजपा महिला मोर्चा पुरस्कार बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग से भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों का आवेदन न किये जाने के कारण इस बार षडयंत्र के तहत जनपद रुद्रप्रयाग को तीलू रौतेली पुरस्कार देने से वंचित रखा गया है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सह पर जनपद रुद्रप्रयाग को इसलिए वंचित रखा गया कि आवेदन करने वाली महिलाओं में से भाजपा से सरोकार रखने वाली किसी भी महिला का आवेदन न करने के कारण अन्य पात्र महिला आवेदकों के आवेदन पत्रों को गायब कर दिया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेमवाल ने इसे जनपद रुद्रप्रयाग की मातृ शक्ति के साथ घिनौना मजाक बताते हुए कहा कि निकट भविष्य में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर पारदर्शिता के साथ महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने रुद्रप्रयाग जनपद में कई महिलाओं द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार 2020-21 के आवेदन करने के बावजूद एक भी आवेदन पत्र जमा न होने की बात को महिलाओं व मातृशक्ति के साथ घिनौना मजाक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार महगाई, बेरोजगारी व महिलाओं का उत्पीड़न कर कर रही है और सरकार के दो दो विधायकों पर महिला उत्पीड़न के आरोप लगने के बावजूद कोई कार्रवाई न किये जाने से सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में महिला विरोधी, रोजगार विरोधी कार्य किये हैं। उन्होंने रुद्रप्रयाग में तीलू रौतेली पुरस्कार 2020-21 के आवेदन पत्र जमा होने के बावजूद भी न भरे जाने को लेकर जिलाधिकारी से इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

Ankur Singh
Ankur Singh
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

UKSSSC: समूह-ग की भर्तियां फिर शुरू करेगा आयोग, अध्यक्ष ने शासन को भेजा पत्र,...

0
पेपर लीक के सदमे से बाहर निकलकर पांच दिन के भीतर सचिवालय रक्षक पुर्नपरीक्षा का परिणाम जारी करने वाले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

रुद्रप्रयाग में मौसम की मार से अस्पतालों में बढ़ने लगी भीड़, मुश्किल में चारधाम...

0
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बदल रहे मौसम ने पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी है. सबसे ज्यादा...
The teacher had to fall in love with a minor girl, reached the lockup

छेड़छाड़ व अश्लील हरकतों से तंग आकर कई छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, आरोपी प्रधानाध्यापक...

0
देहरादून में विकासखंड कालसी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पानुवा में तैनात प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने का मामला...
Mussoorie: A young man from Rudraprayag fell into a ditch while taking photographs on the Dhanaulti road, died on the spot

Mussoorie: धनोल्टी मार्ग पर फोटो खींचते समय खाई में गिरा रुद्रप्रयाग का युवक, मौके...

0
मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास फोटो खींचते समय एक युवक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान युवक की मौके पर...

उत्तराखंड में महिला प्रोफेसर खुदकुशी मामले की गूंज, क्या जुल्म और प्रताणना के प्रेशर...

0
पौड़ी गढ़वाल: एक बात तो तय है कि गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी की असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा भट्ट की आत्महत्या कोई...
spot_img