spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडड्यूटी पर जा रही थीं दो महिला डॉक्टर, अचानक सड़क पर पलटी...

ड्यूटी पर जा रही थीं दो महिला डॉक्टर, अचानक सड़क पर पलटी कार..मची चीख पुकार

spot_img

टिहरी गढ़वाल: टिहरी के थाना छाम क्षेत्र में सड़क हादसे की एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। यहां सुनारगांव में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।हादसे में चालक सहित चार घायल हो गए हैं। गाड़ी में दो डॉक्टर महिला सवार थीं। दोनों महिला डॉक्टर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में सेवारत हैं व ड्यूटी के लिए देहरादून से उत्तरकाशी जा रही थीं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत ही पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया। मिली गई जानकारी के मुताबिक देहरादून से उत्तरकाशी जा रही सैन्ट्रो कार ‌‌आज सुबह साढ़े सात बजे सुनारगांव में अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलट गई।

Srinagar Garhwal: जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे, खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत, तीन घायल

कार में चार लोग सवार थे। हादसे में डॉ सबिता चौधरी, उनका चार वर्ष का बेटा अजय, डॉ प्रिया त्यागी एवं 60 वर्षीया सविता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी की गति ज्यादा थी जिस वजह से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से अपने वाहन एवं 108 के माध्यम से घायलों को सीएचसी छाम पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष एसएचओ प्रदीप पंत ने बताया कि दोनों महिला डॉक्टर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में सेवारत हैं व ड्यूटी के लिए देहरादून से उत्तरकाशी जा रही थीं। फिलहाल सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। चारों लोग खतरे से बाहर हैं।

spot_img
Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES
spot_img
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से किया जाएगा...

0
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award : उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं समाजसेवी मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 से...
Golden Jubilee celebration of Garhwal University

श्रीनगर : धूमधाम से मनाया गया गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह, पूर्व...

0
Golden Jubilee celebration of Garhwal University : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह आज शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।...

नर सेवा ही नारायण सेवा: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

0
 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर आॅपरेशन थियेटर गम्भीर रोगियों की लाइफलाइन  विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के साथ इन सभी...

प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

0
जखोली। नागेन्द्र इंका बजीरा लस्या जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत के 36 सालों की शैक्षणिक...

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों की खुली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें...

0
देहरादून: उत्तराखंड में मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज में...