Urrarakhand : लगातार बारिश होने से गिरा मकान, मलबे में दबने से बुजुर्ग महिला की मौत
जगह-जगह हादसे हो रहे हैं कच्चे मकान गिर रहे हैं, ऐसे हादसों में कई लोगों की जान चली गई है। कीर्तिनगर विकासखंड के मलेथा गांव में एक कच्चा मकान जमींदोज हो गया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना में मरने वाली महिला का नाम रोशनी देवी (65) बताया जा रहा है। बीती दोपहर मलेठा गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला घर के कामों में व्यस्त थी।
तभी दोपहर दो बजे जोरदार धमाके सी आवाज आई और देखते ही देखते कच्चा मकान ढह गया. ये सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि महिला को बचने का मौका भी नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों के साथ बुजुर्ग महिला को बचाया, हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी बुजुर्ग महिला को नहीं बचाया जा सका. रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। कीर्तिनगर में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्ग महिला कच्चे घर में रह रही थी।
मकान कच्चा होने के कारण यह घटना हुई। बता दें कि गुरुवार की सुबह चकराता के बिजनाड़ क्षेत्र में भी बादल फटने के बाद भारी तबाही मची थी। यहां तीन ग्रामीण परिवारों की आवासीय छानी मलबे के साथ जमींदोज हो गई। पहाड़ से भारी मलबे की चपेट में आने से पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई. मलबे के नीचे दो दर्जन से अधिक मवेशियों की भी मौत हो गई।