Monday, May 29, 2023
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: त्रिशूल पर्वत पर सेना के 4 जवान शहीद, उत्तराखंड के अनंत...

उत्तराखंड: त्रिशूल पर्वत पर सेना के 4 जवान शहीद, उत्तराखंड के अनंत कुकरेती भी चले गए

spot_img

इंडियन नेवी के पर्वतारोहियों संग हुए हादसे से पूरा देश सदमे में हैं। उत्तराखंड की त्रिशूल चोटी को जीतने निकले नौसेना के लापता पर्वतारोहियों में से चार के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। ये लोग हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद गायब हो गए थे। तब से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। शनिवार देर शाम इनमें से चार का पता चल गया, लेकिन दुर्भाग्य से वो जीवित नहीं थे। एक पर्वतारोही और पोर्टर अब भी लापता है। उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। त्रिशूल चोटी आरोहण के लिए निकले नौसेना के दल के साथ दुखद हादसे की खबर सचमुच झकझोर देने वाली है। शनिवार को जिन चार पर्वतारोहियों के शव बरामद हुए उनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और हरिओम शामिल हैं।

सितंबर के महीने मुंबई से नौसेना का 20 सदस्यीय दल बागेश्वर में स्थित त्रिशूल पर्वत की चोटी आरोहण करने के लिए निकला था।

गुरुवार को छह हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप तीन से नौसेना के दस पर्वतारोही आगे बढ़ने लगे। शुक्रवार सुबह खबर मिली की पांच सदस्य और एक पोर्टर एवलांच की चपेट में आ गए हैं। जिस पर बाकी सदस्य अभियान रोक कर कैंप में वापस लौट आए।

इसके बाद से ही वायुसेना, थलसेना, एसडीआरएफ, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी। बता दें कि 7,120 मीटर की ऊंचाई पर स्थित त्रिशूल चोटी के लिए जोशीमठ और घाट से पर्वतारोहियों की टीमें जाती हैं। नौसेना की टीम भी घाट होते हुए गई थी। तीन चोटियों का समूह होने की वजह से इसे त्रिशूल कहा जाता है।

Ankur Singh
Ankur Singh
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

UKSSSC: समूह-ग की भर्तियां फिर शुरू करेगा आयोग, अध्यक्ष ने शासन को भेजा पत्र,...

0
पेपर लीक के सदमे से बाहर निकलकर पांच दिन के भीतर सचिवालय रक्षक पुर्नपरीक्षा का परिणाम जारी करने वाले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

रुद्रप्रयाग में मौसम की मार से अस्पतालों में बढ़ने लगी भीड़, मुश्किल में चारधाम...

0
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बदल रहे मौसम ने पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी है. सबसे ज्यादा...
The teacher had to fall in love with a minor girl, reached the lockup

छेड़छाड़ व अश्लील हरकतों से तंग आकर कई छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, आरोपी प्रधानाध्यापक...

0
देहरादून में विकासखंड कालसी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पानुवा में तैनात प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने का मामला...
Mussoorie: A young man from Rudraprayag fell into a ditch while taking photographs on the Dhanaulti road, died on the spot

Mussoorie: धनोल्टी मार्ग पर फोटो खींचते समय खाई में गिरा रुद्रप्रयाग का युवक, मौके...

0
मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास फोटो खींचते समय एक युवक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान युवक की मौके पर...

उत्तराखंड में महिला प्रोफेसर खुदकुशी मामले की गूंज, क्या जुल्म और प्रताणना के प्रेशर...

0
पौड़ी गढ़वाल: एक बात तो तय है कि गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी की असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा भट्ट की आत्महत्या कोई...
spot_img