Wednesday, March 22, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड: कांग्रेस में दिख सकता है बड़ा बदलाव, राजनीतिक गलियारों में हलचल

उत्तराखंड: कांग्रेस में दिख सकता है बड़ा बदलाव, राजनीतिक गलियारों में हलचल

उत्तराखंड: कांग्रेस में दिख सकता है बड़ा बदलाव, राजनीतिक गलियारों में हलचल

उत्तराखंड में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक दलों में भी उसी रफ्तार से हलचल मची हुई है. उत्तराखंड में चुनावी लहर साफ देखी जा सकती है। आने वाले चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक दल लोगों का दिल जीतने की कोशिश में हैं और अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं।

सत्तारूढ़ दल को कड़ी टक्कर देने के लिए राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने भी कमर कस ली है और कांग्रेस अब भाजपा को बराबरी का मुकाबला देने की कोशिश कर रही है. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जमकर तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने नया दांव खेला है, जिसके बाद उत्तराखंड की सियासत में हड़कंप मच सकता है. माना जा रहा है कि कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव हो सकता है।

कांग्रेस पार्टी इस बात को लेकर चर्चा में है कि चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी करीब 12 राज्यों में प्रदेश इकाई बदलने जा रही है। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि इन 12 राज्यों में उत्तराखंड का नाम है या नहीं। इस बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

लेकिन इस बात के पूरे संकेत हैं कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस पार्टी के भीतर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड में आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी बड़ा बदलाव कर सकती है। दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के जल्द ही दिल्ली जाने की संभावना है। उनके दिल्ली दौरे को एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं माना जा रहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय जी दिल्ली जा सकते है। माना यह भी जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है और इसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी हो सकती है।

हालांकि इस बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। अब उत्तराखंड में कांग्रेस की क्या रणनीति है, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना तो तय है कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में होने वाले चुनाव को लेकर काफी गंभीर है और जल्द ही पार्टी के अंदर कुछ बड़े बदलाव होने वाले है।

Ankur Singhhttps://hilllive.in
Hilllive.in पर उत्तराखंड के नवीनतम और ब्रेकिंग हिंदी समाचार पढ़ें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Kedarnath Heli Service

Kedarnath Heli Service: 24 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो वापस नहीं होगा किराया,...

0
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले तीर्थयात्रियों को 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर किराया वापस नहीं होगा। जबकि 72...

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: 108MP के पावरफुल कैमरा के साथ आ रहा...

0
OnePlus कथित तौर पर जल्द ही OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लेकर आ रही है। बीते हफ्ते टिप्सटर मैक्स जंबोर ने कहा...

उत्तराखंड में शराब सस्ती करने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश में...

0
देहरादून:उत्तराखंड में आगामी एक अप्रैल से शराब सस्ती और पानी महंगा होने जा रही है. सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में धाम सरकार ने...

अगस्त्यमुनि सड़क हादसे में मासूम की मौत

0
रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के बनियाड़ी वॉर्ड के देवनगर में एक 9 वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है...
Chamoli's Paramjeet Bisht did amazing, qualified for Olympics in race walk

चमोली के परमजीत बिष्ट ने किया कमाल, रेस वॉक में ओलंपिक के लिए किया...

0
चमोली के लाल ने कमाल किया है। चमोली के परमजीत बिष्ट ने जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नवां स्थान प्राप्त करते...