इस बार की एक बड़ी खबर उत्तराखंड से सामने आई है। यह खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की है। दरअसल उत्तराखंड पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। आपको याद होगा कुछ समय पहले उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई थी।
इस फेक फेसबुक आईडी के जरिए लोगों तक मेसेज भेजे जा रहे थे। अब खबर है कि डीजीपी अशोक कुमार की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम इरशाद है, जो राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इसके बाद आरोपी इरशाद भरतपुर से आंध्र प्रदेश भाग गया। अलग-अलग टीमें इरशाद को ट्रैक कर रही थीं। इरशाद के आंध्र प्रदेश भाग जाने के बाद, राज्य पुलिस और एसटीएफ के लिए उसे गिरफ्तार करना एक चुनौती बन गया।
आखिरकार पुलिस ने इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, साइबर ठगों ने उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने की कोशिश की। तनुज ओबेरॉय ने मोती बाजार में साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। तहरीर में तनुज ने बताया था कि सोमवार की रात एक फेसबुक आईडी से मैसेज आया और 10 हजार रुपये की मांग की.
फेसबुक आईडी की प्रोफाइल पर डीजीपी अशोक कुमार की फोटो थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी का कनेक्शन बिहार, झारखंड और राजस्थान का हो सकता है। इसके बाद 6 टीमों का गठन किया गया और इसकी जांच शुरू की गई। आखिरकार इरशाद को गिरफ्तार कर लिया जाता है।