Uttarakhand News : राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 507 पदों पर भर्ती
उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बेहतर खबर है। कोरोना युग में आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। आपको बता दे राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 507 पदों पर भर्ती होनी है।
इसके लिए उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) ने भर्ती विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए आप उपनल को ईमेल कर सकते हैं।
इसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों के अस्पतालों को विभिन्न पदों पर भर्ती किया जाना है।
21 पद टिहरी में, 6 चमोली में, हरिद्वार में 55, रुद्रप्रयाग में 16, पौड़ी में 86, देहरादून में 70, बागेश्वर में 7, अल्मोड़ा में एक, चंपावत में 17 और नैनीताल में 228 पदों पर भर्ती होगी।
जिन पदों के लिए ये अस्थायी भर्ती निकाली गई है, इसमें फार्मासिस्ट, लैब अटेंडेंट, स्टेनोग्राफर, गनमैन, मेहतर, ड्राइवर सह मैकेनिक, वार्ड बॉय, वार्ड आया, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन और ओटी तकनीशियन शामिल हैं।
आप उपनल की वेबसाइट पर भर्ती की पूरी जानकारी देखकर आवेदन कर सकते हैं।