कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने में उत्तराखंड पहले स्थान पर, 86 अंकों के साथ अव्वल
नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति आयोग) की SDG (सतत विकास लक्ष्य) इंडिया सूचकांक 2020-21 रिपोर्ट में उत्तराखंड को पहला स्थान मिला है। जबकि गुजरात दूसरे और मिजोरम तीसरे नंबर पर है। यह रिपोर्ट कानून और शांति व्यवस्था, न्याय और मजबूत संस्थाओं के विकास के आधार पर जारी की गई है। उत्तराखंड 86 अंकों के साथ शीर्ष पर है।
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस का इंडिया सूचकांक में टॉप करना गर्व की बात है. नीति आयोग एसडीजी इंडिया इंडेक्स राज्यों में और केंद्र शासित प्रदेशों की सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय प्रगति को मापता है। इसी के आधार पर इनकी गणना की जाती है। उत्तराखंड को सभी श्रेणियों में संयुक्त रूप से देश में तीसरा स्थान मिला है। वहीं, कानून और शांति व्यवस्था, न्याय और मजबूत संस्थानों के विकास में उत्तराखंड ने 86 अंकों के साथ टॉप किया है। कहा कि इससे न सिर्फ उत्तराखंड पुलिस बल्कि सरकार के तमाम विभागों का मनोबल बढ़ा है.
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय उत्तराखंड सरकार से मिल रहे लगातार सहयोग और उत्तराखंड पुलिस के हर अधिकारी व कर्मचारी की अथक मेहनत को जाता है. कहा कि उनका प्रयास है कि उत्तराखंड देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में अपना स्थान बनाए रखे।
शिक्षा की गुणवत्ता में उत्तराखंड देश में चौथे स्थान पर
के कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए उत्तराखंड शिक्षा की गुणवत्ता में चौथे स्थान पर है। नीति आयोग ने एसडीजी इंडेक्स का तीसरा संस्करण जारी किया है। इसमें केरल 80 अंकों के साथ पहले और उत्तराखंड 70 अंकों के साथ देश में चौथे स्थान पर है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि आगे प्रयास किया जाएगा कि उत्तराखंड पहले स्थान पर आए।