उत्तराखंड: गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे तीरथ, संगठन में मंथन शुरू, जल्द हो सकती है घोषणा
गंगोत्री विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत चुनाव लड़ सकते हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, जिन सीटों पर मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने की संभावना है, उनमें एक विकल्प गंगोत्री भी है।
हालांकि संगठन के स्तर पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन शुरू हो गया है. प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में प्रदेश महासचिवों की बैठक हुई. यमुना कॉलोनी स्थित कौशिक के सरकारी आवास पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री के उपचुनाव को लेकर मंथन हुआ. कौशिक के मुताबिक शुक्रवार को दोबारा बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, संगठन स्तर पर हुई दोनों बैठकों में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों में तेजी लाने पर जोर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री का उपचुनाव भी इसमें एक बड़ा मुद्दा है। कौशिक का कहना है कि अब अनलॉक शुरू हो गया है, ऐसे में पार्टी ने चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
गंगोत्री से मुख्यमंत्री का चुनाव लड़ने की संभावना पर उनका कहना है कि गंगोत्री विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है. जिलाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी इच्छा है कि मुख्यमंत्री गंगोत्री से चुनाव लड़ें।
अगर बीजेपी पर भरोसा होता तो किसी को सीट छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। मुख्यमंत्री पर दांव लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। 2022 में क्या स्थिति होगी।
– प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस