उत्तराखंड : राज्य में आज 3050 लोग कोरोना पॉजिटिव व 53 लोगों की मौत, 6173 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे
उत्तराखंड में आज 3050 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 53 लोगों की मौत हुई है। आज कुल 6173 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की आज की रिपोर्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा जिले से 54, बागेश्वर जिले से 45, चमोली जिले से 161, चंपावत जिले से 73, देहरादून जिले से 716, हरिद्वार जिले से 364, नैनीताल जिले से 224, पौड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. गढ़वाल से 144, पिथौरागढ़ से 178, रुद्रप्रयाग से 178, टिहरी गढ़वाल से 276, उधम सिंह नगर जिले से 537 और उत्तरकाशी जिले से 96 पॉजिटिव मिले हैं।
6173 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। आज अल्मोड़ा जिले से 176, बागेश्वर जिले से 200, चमोली जिले से 6, चंपावत जिले से 57, देहरादून जिले से 3133, हरिद्वार जिले से 909, नैनीताल जिले से 389, पौड़ी गढ़वाल से 351, पिथौरागढ़ से 101, रुद्रप्रयाग से 274, टिहरी। गढ़वाल से 34, उधमसिंह नगर से 89 और उत्तरकाशी से 454 लोग घर लौट चुके हैं।