जखोली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना जखोली के सौजन्य से बाल विकास कार्यालय जखोली में मातृ शक्ति ने महिलाओं के अधिकार विषय पर चर्चा कर नारी को समाज हित में बढ़चढ़कर आगे आने का आह्वान किया है।
इस दौरान महिलाओं ने नारी शक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सामाजिक गतिविधियों में भी आगे आने की अपील की है। इस अवसर पर सीडीपीओ हिमांशु बडोला ने उपस्थित मातृ शक्ति को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाए देते हुये कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़चढ़कर भागीदारी करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि नारी ने पूरी दुनिया को एकत्र कर एक स्वर में अपने हक की आवाज बुलंद की तभी से यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिन नारी के स्वाभिमान का दिन है। आज की नारी सभी पर भारी है। नारी शक्ति को अपनी ताकत को पहचानना है।
ओएससी वन स्टाफ सेन्टर रुद्रप्रयाग की चैयरमैन श्रीमती गैरोला ने महिला दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त करना और उनकी आर्थिक,सामाजिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला दिवस का आयोजन पूरे विश्व में किया जाता है।
आज हर क्षेत्र में महिलायें आगे हैं। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों से भी अवगत करवा कर जागृत किया है।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग जखोली की ओर से प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.याशमीन,एएनएम स्वास्थ्य विभाग,आंगनबाड़ी सुपर वाइजर जखोली छुम्मा पटवाल,आंगनबाड़ी संघ की पूर्व प्रदेश महामंत्री सुमति थपलियाल,आंगनबाड़ी संघ की जखोली ब्लाक अध्यक्ष राजेश्वरी राणा,सुशीला पुण्डीर,राजेश्वरी देवी महरगांव,मीना रावत लिस्वाल्टा,प्रेमदेई सिंगवाल,हंशा देवी,सुभद्रा देवी भट्ट सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।