Friday, March 20, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडप्रयागराज महाकुंभ-2025 में पौड़ी पुलिस के 03 जवानों ने बढ़ाया था गौरव...

प्रयागराज महाकुंभ-2025 में पौड़ी पुलिस के 03 जवानों ने बढ़ाया था गौरव पौड़ी ssp सर्वेश पंवार ने किया सम्मानित

वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला के दौरान कर्तव्य, समर्पण एवं अनुशासन की मिसाल पेश करते हुए पौड़ी पुलिस के मुख्य आरक्षी (दूरसंचार) सचिन कुमार, मुख्य आरक्षी (दूरसंचार) नितिन कुमार एवं अग्निशमन विभाग के पुष्पेन्द्र तोमर द्वारा इस महाकुंभ के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा “महाकुंभ सेवा मेडल” से सम्मानित किया गया।

इसी गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आज आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा तीनों कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए महाकुंभ सेवा मेडल से अलंकृत किया साथ ही उनका हौसला बढाते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया गया। यह सम्मान न केवल उनकी उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक है, बल्कि समस्त पुलिस बल के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular