आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
आज दिनांक – 27/08/2026 को रामजी पाल पुत्र छिटाई पाल निवासी ग्राम आदिलपुर पोस्ट खंडासा थाना कुमारगंज जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश उम्र 38 वर्ष द्वारा चौकी आराघर पर आकर सूचना दी कि वह अपने परिवार के साथ मोहिनी रोड स्थित दीपक भसीन के मकान में सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। आज सुबह समय करीब 10:30 बजे बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर वापस आने पर उसकी अपनी पत्नी सोनू पाल से किसी बात को लेकर आपसी कहा सुनी हो गयी, जिसके चलते आवेश में आकर उसके द्वारा कमरे के पास रखी धारदार पाठल से अपनी पत्नी के गले में कई वार कर उसकी हत्या कर दी तथा घटना में इस्तेमाल किये गये धारदार हथियार पाठल को घर के पास ही झाड़ियां में फेंक दिया।
सूचना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल अभियुक्त को साथ लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा, जहाँ मोहिनी रोड स्थित दीपक भसीन के मकान के सर्वेंट क्वार्टर में एक महिला का शव पड़ा था, जिसके चेहरे व गले पर गहरे घाव के निशान थे, अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा उक्त महिला की पहचान अपनी धर्मपत्नी सोनू पाल के रूप में की गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक भौतिक/ वैज्ञानिक साक्ष्यो का संकलन किया गया। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
घटना के संबंध में मृतका सोनू पाल के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त रामजी पाल को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशान देही पर उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गए धारदार पाठल को बरामद किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-
रामजी पाल पुत्र छिटाई पाल निवासी ग्राम आदिलपुर, पोस्ट खंडासा, थाना कुमारगंज, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश, हाल पता- दीपक भसीन का मकान, 4/4 मोहिनी रोड डालनवाला, देहरादून, उम्र- 38 वर्ष
पुलिस टीम :-
1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत, प्रभारी कोतवाली डालनवाला,
2- व0उ0नि0 कुलेन्द्र सिंह रावत
3- उ0नि0 अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर
4- का0 आदित्य राठी
5- का0 विजय सिंह
6- का0 रोहित भण्डारी
7- म0का0 फाईमा परवीन



