Tuesday, September 8, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडनशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में दिनांक- 17/03/26 को 01 अभियुक्त नेत्र सिंह पुत्र माहीराम निवासी शरली मानपुर पोंटा हि0प्र0 को 253.26 ग्राम अवैध डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिस सम्बन्ध में कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0 – 79/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त नेत्र सिंह द्वारा उक्त डोडा पाउडर ढकरानी निवासी निसार से खरीद कर लाये जाने के सम्बन्ध में पुलिस टीम को जानकारी दी गई थी, जिस पर पुलिस द्वारा अभियुक्त निसार की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक: 08/09/2026 को अभियुक्त निसार को मुखबिर की सूचना पर ढकरानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया पूछताछ में अभियुक्त द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त नेत्र सिंह को डोडा पाउडर बेचने की बात स्वीकार की गयी। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

निसार पुत्र श्री जमीर अहमद निवासी वार्ड नं0- 08 ढकरानी, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र- 55 वर्ष

आपराधिक इतिहास :-

1- मु0अ0सं0 – 79/2026 धारा- 8/15/29 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
2- मु0अ0सं0 – 345/2025 धारा- 8/15 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 ओमवीर चौधरी
2- का0 अनिरुद्ध
3- का0 चमन सिंह

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular