Wednesday, October 7, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडएसएसपी दून की सख्ती भू माफियाओं पर पड़ी भारी

एसएसपी दून की सख्ती भू माफियाओं पर पड़ी भारी

अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही दोनों अभियुक्त लगातार चल रहे थे फरार

अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10- 10 हज़ार का ईनाम किया था घोषित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लम्बे समय से फरार/वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं दिनांक: 28-04-25 को वादिनी श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल पत्नी श्री पुरूषोत्तम अग्रवाल निवासी: नेसविला रेाड कोतवाली देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र उर्मिला शर्मा निवासी अमन विहार, सहस्त्रधारा रोड रायपुर द्वारा उनसे राजपुर क्षेत्र में स्थित अपनी भूमि का सौदा 45 लाख रू0 में तय करने तथा सौदे के एवज में उनसे कुल 40 लाख रू0 प्राप्त करने के उपरान्त उर्मिला शर्मा के अचानक गायब हो जाने तथा वादिनी द्वारा सम्पत्ति के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उर्मिला शर्मा द्वारा उक्त भूमि को बैंक में बन्धक रखकर उस पर पूर्व से ही 18 लाख रू0 का लोन लेने तथा बैंक में बन्धक सम्पत्ति को विक्रय करने के नाम पर वादिनी के साथ धोखाधडी कर 40 लाख रू0 हडपने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0: 136/25 धारा 420/120बी/34 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए भूमि धोखाधडी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर भूमि धोखाधडी में अभियुक्ता उर्मिला शर्मा के साथ उसके पति सुभाष चंद्र शर्मा तथा पुत्र दीपक शर्मा की संलिप्तता भी प्रकाश में आई, जिस पर मुख्य अभियुक्ता के साथ-साथ प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत थी, पर तीनों अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहे थे, अभियुक्तों के लगतार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहराूदन द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

वर्तमान में चल रहे आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न अभियोगों में वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से पुलिस टीम को अभियुक्तों के शामली उत्तर प्रदेश में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देते हुए शामली उत्तर प्रदेश से प्रकरण में फरार चल रहे 10-10 हजार के 02 ईनामी अभियुक्तों 01: सुभाष चन्द्र तथा 02: दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ में अभियोग में नामजद मुख्य अभियुक्ता उर्मिला शर्मा की पूर्व में ही मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसकी मृत्यु से संबंधित दस्तावेजों को पुलिस द्वारा अभियुक्तो से प्राप्त किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- सुभाष चंद्र शर्मा पुत्र रोशनलाल शर्मा निवासी ग्राम नलहेड़ा थाना नुकुड़ जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

हाल पता – अमन विहार गली नंबर 4 सहसधारा रोड, थाना रायपुर, देहरादून।

2- दीपक शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा निवासी ग्राम नल्हेडा थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
हाल पता: उपरोक्त

पुलिस टीम :-

01: अ0उ0नि0 ए0के0 बलूनी
02: का0 मुकेश कंडारी
03: का0 सोनी कुमार (एसओजी)
04: का0 मनोज (एसओजी)

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular