Wednesday, October 14, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडशराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा

शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा

पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर दी सख्त हिदायत

नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में किये चालान

ऑपेरशन प्रहार के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए की जा रही प्रभावी कार्यवाही

सार्वजनिक स्थानों को ‘मयखाना’ बनाने वालों पर दून पुलिस की कार्रवाई रहेगी लगातार जारी ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 14/10/2026 को रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत रिंग रोड, तपोवन रोड, रायपुर बाजार आदि क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्वजिनिक स्थान पर शराब पीने वाले 20 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा नियमो का उल्लंघन करने पर कुल 45 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनयम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 11250 /-₹ का जुर्माना वसूला गया सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular