प्रियंक गुप्ता पुत्र रमेश चन्द्र गुप्ता निवासी मेन रोड, विकासनगर, जनपद देहरादून द्वारा दिनांक- 15/05/2025 को विपक्षी आमिर हसन पुत्र अफसर हसन खान निवासी बी ब्लॉक लेन नं0- 02 शिव गंगा एन्कलेव डाण्डा सहस्त्रधारा रोड नियर खत्री जनरल स्टोर डांडा लखोड, राजपुर जनपद देहरादून मूल पता मोहल्ला शेर मोहम्मद थाना सुनगढी जिला पीलीभीत उ0प्र0 के विरुद्ध पीएनबी मेटलाइफ एवं टाटा AIA इंश्योरेंस पॉलिसी खुलवाने के नाम पर प्रीमियम की धनराशि प्राप्त कर फर्जी प्रीमियम रसीद एवं पॉलिसी बॉण्ड तैयार कर देने तथा धनराशि हड़पने और वादी के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट करने के संबंध में शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत के आधार पर विपक्षी आमिर हसन उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0-155/2025, धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 115 एवं 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये गये किन्तु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था।
वर्तमान में एसएसपी देहरादून द्वारा वांछित/ईनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में विकास नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनांक -16/10/2026 को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
नाम /पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
01 – आमिर हसन पुत्र अफसर हसन खान निवासी बी ब्लॉक लेन नं0- 02 शिव गंगा एन्कलेव डाण्डा सहस्त्रधारा रोड नियर खत्री जनरल स्टोर डांडा लखोड डि राजपुर जनपद देहरादून मूल पता मोहल्ला शेर मोहम्मद थाना सुनगढी जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 38 वर्ष
पुलिस टीम :-
1- उ0नि0 मयंक त्यागी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
2- कानि0 रजनीश कुमार



