बायोमेट्रिक सत्यापन में पकड़ा गया पहचान का खेल
फर्जी अभ्यर्थी बनकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने आए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त मूल अभियर्थी के स्थान पर परीक्षा में हुआ था शामिल तथा मूल अभ्यार्थी ने एम्स में किया था कार्यभार ग्रहण
एम्स भर्ती प्रक्रिया में प्रतिरूपण व कूटरचित दस्तावेजों का अभियुक्तों ने किया था इस्तेमाल
घटना में शामिल वांछित अभियुक्त की पुलिस टीमों द्वारा लगातार की जा रही तलाश
एम्स ऋषिकेश में CRE-3 भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा था, इसी दौरान वायरमैन पद हेतु उपस्थित अभ्यर्थी विकास कुमार मीणा की पहचान पर संदेह उत्पन्न हुआ। मूल अभिलेखों व पहचान-पत्रों के मिलान पर पाया गया कि परीक्षा में शामिल होने वाले व्यक्ति व एम्स में नियुक्त होकर कार्यभार ग्रहण करने वाले व्यक्ति के फोटो में अंतर है, जबकि दस्तावेजों में उनका विवरण समान हैं।
उक्त संबंध में सहायक प्रशासनिक अधिकारी एम्स ऋषिकेश श्री विक्रम सिंह द्वारा पुलिस चौकी एम्स ऋषिकेश में लिखित शिकायत दी गई। प्राप्त शिकायत व जांच रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 543/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 337, 338, 340(2) व 61(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व जांच के उपरांत बायोमेट्रिक सत्यापन कराने वाले अभियुक्त अशोक कुमार मीणा पुत्र स्व० रामकरण मीणा को आज दिनांक 18/10/2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश से जिला कारागार देहरादून में निरुद्ध किया गया।
प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्त विकास कुमार मीणा पुत्र धनफूल मीणा , जिसके द्वारा एम्स में कार्य भार ग्रहण किया गया था, घटना के बाद से ही फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस टीमों द्वारा तलाश की जा रही है।
साथ ही प्रकरण में प्रतिरूपण, दस्तावेजों में हेरफेर व अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में गहन विवेचना जारी है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-
अशोक कुमार मीणा पुत्र स्व0 रामकरण मीणा निवासी जटाली ढाणी, काली पहाड़ी, दौसा, राजस्थान।, उम्र 40 वर्ष।
वांछित अभियुक्त :-
विकास कुमार मीणा पुत्र धनफूल मीणा निवासी जटाली ढाणी, काली पहाड़ी, दौसा, राजस्थान।
पुलिस टीम :-
1- निरीo यशपाल सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश
2- व0उ0नि0 नवीन जोशी
3- उ0नि0 बिनेश कुमार, चौकी प्रभारी एम्स
4- अ0उ0नि0 मुकेश शर्मा
5- हे0का0 संदीप राठी
6- का0 बृजेश
7- का0 कुलदीप



