वादनी शिल्पा त्यागी पुत्री बिजेन्द्र सिह निवासी तरला नागल छोटी किरसाली चौक सहस्त्रधारा रोड देहरादून, द्वारा थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मत्स्य निदेशालय परिसर से बिजली के तार चोरी करने के संबंध में दिया गया, जिस पर थाना रायपुर में मु0अ0सं0 – 458/2026, धारा 305(a) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
चोरी की घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना रायपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 28/10/2026 को मत्स्य निदेशालय परिसर से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त प्रदीप चौहान पुत्र रामेश्वर चौहान को महाराणा स्पोर्टस कालेज गेट न0 2 से शमशान घाट की और जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है, जिसके द्वारा अपने नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त घटना में चोरी किए गए बिजली के तार को बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-
प्रदीप चौहान पुत्र रामेश्वर चौहान नि0 ग्राम ब्रहमपुरी काला ग्राउण्ड के पास, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष।
बरामदगी का विवरण :-
KEI CABLE 1100V/C6.01 SQMM CDNFLAME Y FRLSH 2.5 SQMM कम्पनी
पुलिस टीम :-
1- उ0नि0 दीपक पंवार, चौकी प्रभारी मालदेवता
2- हे0का0 सोबन राणा
3- का0 शाहिद जमाल
4- का0 कर्ण पाल



