Wednesday, November 25, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडबैणी-भुली योजना’ के नाम पर प्रदेश की मातृशक्ति को गुमराह कर रही...

बैणी-भुली योजना’ के नाम पर प्रदेश की मातृशक्ति को गुमराह कर रही है धामी सरकार: गणेश गोदियाल

उत्तराखंड सरकार द्वारा घोषित ‘बैणी-भुली योजना’ को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस पत्रकार वार्ता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह तथा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। नेताओं ने इस योजना को आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले लाया गया एक “चुनावी स्टंट” और प्रदेश की महिलाओं के साथ छलावा करार दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के इस दौर में 10 हजार रुपये की एकमुश्त राशि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नाकाफी है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इस योजना के लिए बजट का प्रावधान कहां से किया गया है और क्या यह योजना चुनाव के बाद भी जारी रहेगी।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार ने इस योजना के तहत केवल 5.23 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि प्रदेश की शेष लाखों महिलाओं को इस दायरे से बाहर क्यों रखा गया है? श्री गोदियाल ने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए भाजपा सरकार को पूरे कार्यकाल में मातृशक्ति की याद नहीं आई, और अब चुनाव नजदीक आते ही वोट बैंक की राजनीति के लिए यह घोषणा की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को किसी एकमुश्त चुनावी लालच के बजाय हर महीने सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि यह योजना सीधे तौर पर मतदाताओं को प्रभावित करने का एक प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की पिछली कई घोषणाएं आज तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं और ‘बैणी-भुली योजना’ भी केवल कागजी साबित होगी अपनी तय हार को सामने देखकर भाजपा सरकार पूरी तरह बौखला गई है और अब इस तरह की योजनाओं के जरिए जनता के वोट खरीदने का घिनौना प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार साल तक जो सरकार प्रदेश की बहनों और बेटियों की सुरक्षा, महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर कुंभकर्णी नींद सोई रही, उसे अब चुनाव आते ही ‘बैणी-भुली’ की याद आ रही है। श्री प्रीतम सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की पूर्व की सैकड़ों घोषणाओं की तरह यह योजना भी महज एक ‘जुमला’ और कोरी कागजी घोषणा बनकर रह जाएगी, लेकिन इस बार उत्तराखंड की जागरूक मातृशक्ति सरकार के इस झांसे में नहीं आएगी और चुनाव में इस झूठ का करारा जवाब देगी।
चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता, विशेषकर मातृशक्ति, सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्थायी रोजगार, सुरक्षा और महंगाई से राहत देने के बजाय सरकार तात्कालिक प्रलोभन देकर अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक स्वर में मांग की कि सरकार इस योजना के पात्रता मानदंडों को सार्वजनिक करे और प्रदेश की सभी महिलाओं को बिना किसी भेदभाव के इसका लाभ सुनिश्चित करे।
पत्रकार वार्ता में एआईसीसी मीडिया कॉर्डिनेटर पंखुड़ी पाठक, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह,प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular