Sunday, November 29, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडश्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कैंपस कुकिंग प्रतियोगिता और सूफी संगीत से...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कैंपस कुकिंग प्रतियोगिता और सूफी संगीत से महका

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट की ओर से शनिवार को पथरीबाग परिसर में क्यूलीनरी चैलेंज-2026 (कुकिंग प्रतियोगिता) एवं सूफी संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सभी 11 कॉन्स्टीट्यूएंट कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर फूड आर्ट, रचनात्मकता, नवाचार और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को ₹21,000, ₹11,000 और ₹5,100 के नकद पुरस्कारों के साथ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सूफी कलाम की रूहानियत और दिल को छू लेने वाली फकीराना आवाजों ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई सुरों के इस जादू में खो गया। छात्र-छात्राओं, फैकल्टी एवं अन्य श्रोताओं ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलामों की इन रूहानी प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शेफ दिवाकर बलोदी डायरेक्टर क्यूजीन एंड फूड एंड बेवरेज मैनेजर, आनंद इन द हिमालयाज, शेफ मनवीर रमोला एक्जीक्यूटिव शेफ, अन्तारा सीनियर केयर, देहरादून, शेफ सुनील कुमार लाल, सीनियर फेकल्टी स्कूल ऑफ़ हॉस्पिटलिटी मनेजमेंट, ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी एवम् श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सोनिका कंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में लाइव कुकिंग, मल्टी-क्यूजीन, प्लेटिंग एवं प्रेजेंटेशन, इनोवेटिव रेसिपी तथा सस्टेनेबल एवं हेल्दी कुकिंग जैसी श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुति के साथ स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर निर्णायकों को प्रभावित किया।
इस आयोजन की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का मूल्यांकन आनंदा हिमालया के शैफ दिवाकर बलोदी, अन्तारा रिजोर्ट के सीनियर शैफ मनवीर रमोला, शेफ सुनील कुमार लाल, सीनियर फेकल्टी स्कूल ऑफ़ हॉस्पिटलिटी मनेजमेंट, ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी
सहित कई प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी संस्थानों के अनुभवी एवं प्रोफेशनल शेफ द्वारा किया गया। ज्यूरी मैम्बर्स ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए फूड के स्वाद, गुणवत्ता, प्रस्तुतीकरण, रचनात्मकता एवं नवीनता के आधार पर व्यंजनों का मूल्यांकन किया। कूकिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार स्कूल आॅफ फार्मेसी के नाम रहा, काॅलेज आॅफ नर्सिंग दूसरे और स्कूल आॅफ एग्रीकल्चर तीसरे स्थान पर रहा ।
होटल मैनेजमेंट के डीन डॉ. आशीष ध्यानी ने जानकारी दी कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को फूड आर्ट के साथ उत्पाद की बिक्री, उद्यमशीलता, स्थिरता और लाइफ स्किल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है।
कुलसचिव डॉ. सोनिका कंडारी ने कहा कि क्यूलीनरी चैलेंज विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन के साथ व्यावसायिक अनुभव प्रदान करने का महत्वपूर्ण मंच है। इससे टीम भावना, रचनात्मक सोच और हॉस्पिटैलिटी उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित होंगे।
कार्यक्रम का दूसरा आकर्षण साहिल हुसैन एवम् फैज़ल हुसैन एवं उनकी टीम की प्रस्तुति रही। उनके द्वारा प्रस्तुत सुफियाना कलामों दमादम मस्त कलंदर, छाप तिलक, दाता हजवेरी और गौस पीर ने मेरे बख्त संवारे, नित खैर मंगा सौंण्या मैं तेरी दुआ ना कोई होर मंगदी…. जैसे सूफी कलामों ने परिसर को रूहानी संगीत से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने सूफी संगीत का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में शेफ सुनील कुमार लाल, सीनियर फेकल्टी स्कूल ऑफ़ हॉस्पिटलिटी मनेजमेंट, ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, शेफ दिवाकर बलोदी डायरेक्टर क्यूजीन एंड फूड एंड बेवरेज मैनेजर, आनंद इन द हिमालयाज एवं शेफ मनवीर रमोला एक्जीक्यूटिव शेफ, अन्तारा सीनियर केयर, देहरादून के साथ साथ अन्य अतिथियों में प्रोफेसर आर सी पांडे रिटायर्ड प्रिंसिपल राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान, शेफ सुनील कुमार लाल, सीनियर शेफ ग्राफिक एरा विश्विद्यालय एवं प्रसिद्ध सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर विवेक असवाल (विक्की द होटलियर) सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular