Friday, August 28, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडरक्षाबंधन पर मेयर सौरभ थपलियाल का बहनों को सुरक्षा का तोहफा —...

रक्षाबंधन पर मेयर सौरभ थपलियाल का बहनों को सुरक्षा का तोहफा — हर वार्ड में लगने जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने शहर की बहनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मेयर ने रक्षाबंधन के अवसर पर देहरादून की बहनों को सुरक्षा का तोहफा देते हुए प्रत्येक वार्ड में प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे स्थापित कराने का निर्णय लिया है।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि शहर की बेटियों और बहनों की सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा संकल्प है उन्होंने कहा कि पूर्व में किए गए वादे के अनुरूप अब नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक स्थानों को चिन्हित कर CCTV कैमरे लगाए जाएँगे, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

*सौरभ थपलियाल ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। इसी भावना के साथ इस रक्षाबंधन पर देहरादून की बहनों को ऐसा उपहार देने का निर्णय लिया गया है जिसका लाभ उन्हें लंबे समय तक मिलेगा। CCTV कैमरों के माध्यम से शहर की बहनों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनमें सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा

महिला पार्षदों ने मेयर को बांधी राखी
रक्षाबंधन के अवसर पर नगर निगम की महिला पार्षद सुशीला,अमिता सिंह, रेनू गेल ,बबीता गुप्ता सहित अन्य महिला पार्षदों ने मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देहरादून की प्रत्येक बहन की सुरक्षा और सम्मान नगर निगम की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम निरंतर कार्य कर रहा है और आने वाले समय में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर CCTV कैमरों की स्थापना का निर्णय देहरादून की बहनों के प्रति सुरक्षा, सम्मान और विश्वास के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular