Wednesday, September 16, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडअपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का परिणाम जारी, कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर...

अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का परिणाम जारी, कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया परचम

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी चार पृष्ठीय चयन परिणाम में मेरिट एवं वरीयता के आधार पर कुल 98 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें उत्तराखंड सचिवालय के लिए 95 और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के लिए 3 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया परचम

अपर निजी सचिव परीक्षा परिणाम में कृष्ण स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर के छात्रों ने परचम लहराया है,परीक्षा में जहां नंबर एक रैंक पर गौरी कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर की छात्रा रही हैं वही परीक्षा में नंबर चार रैंक नवीन चंद्र रैंक नंबर 6 कविता के साथ ज्योति बिष्ट अजय चौहान उषा बागड़ी शुभम नौटियाल विजेंद्र सिंह कोमल विकास डिमरी सुषमा और अमन कुमार भी कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर के छात्र रहे हैं,कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर को संचालित कर रही जोत्सना चौधरी और राजेंद्र चौधरी परीक्षा परिणाम से काफी खुश हैं,राजेंद्र चौधरी का कहना है कि उनके संस्थानों के छात्रों ने जो सफलता हासिल की है,उसके लिए वह सभी सफल अभ्यार्थियों को बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं, राजेंद्र चौधरी बताते हैं कि उनके संस्थान में तैयारी के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध है,जिससे छात्रा तकनीकी ज्ञान बेहतर हासिल करते हैं, अभी तक उनके संस्थान से कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जो सरकारी सेवाओं में सेवाएं दे रहे हैं एक गुरु के लिए सबसे बड़ी खुशी यही है कि जो छात्र उनके संस्थान में तैयारी करने के लिए पहुंचते हैं वह अपना मुकाम हासिल कर सरकारी सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

खासपट्टी से तालुक रखती है परीक्षा की टॉपर गौरी

अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 की टॉपर गौरी मूल रूप से टिहरी जनपद के उन्ना गांव की रहने वाली है जो की खास पट्टी के अंतर्गत आता है,देवप्रयाग प्रयाग ब्लॉक के मुख्यालय हिंडोलाखाल से गौरी के गांव की दूरी महज 3 किलोमीटर है,गौरी के पिता सोभन सिंह भी सचिवालय संवर्ग के अधिकारी थे,जो समीक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गयी है,गौरी की कामयाबी पर जहां परिवार में खुशी की लहर है तो वहीं उनके गृह क्षेत्र में भी लोगों में खुशी देखने को मिल रही है सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

आयोग के अनुसार अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 के तहत  द्वितीय चरण की मुख्य/लिखित परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। विज्ञापित रिक्त पदों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन, मेरिट और अभ्यर्थियों की वरीयता के आधार पर विभागवार चयन परिणाम तैयार किया गया है।

सचिवालय के लिए 95 अभ्यर्थी चयनित

जारी सूची में उत्तराखंड सचिवालय में अपर निजी सचिव पद के लिए 95 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस सहित विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थी शामिल हैं। सूची में महिला अभ्यर्थियों तथा विभिन्न उप-श्रेणियों के अभ्यर्थियों को भी स्थान मिला है।

आयोग की सूची में अभ्यर्थियों का रोल नंबर, नाम, दावा की गई श्रेणी/उप-श्रेणी और चयनित श्रेणी/उप-श्रेणी का विवरण दिया गया है। कई अभ्यर्थियों का चयन उनकी दावा की गई श्रेणी के बजाय सामान्य अथवा अन्य लागू श्रेणी में हुआ है।

आयोग के लिए तीन अभ्यर्थियों का चयन

इसके अलावा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अपर निजी सचिव पद के लिए तीन अभ्यर्थियों-पायल, दीक्षा चौहान और अमन कुमार-का चयन किया गया है। सूची में पायल का चयन UR, दीक्षा चौहान का OBC और अमन कुमार का SC श्रेणी में किया गया है।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular