Wednesday, September 16, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडअभियन्ता दिवस पर रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया...

अभियन्ता दिवस पर रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया रक्तदान रक्तदान को महादान बताते हुए अधिकारियों एवं अभियंताओं से समाजहित में आगे आने का आह्वान

अभियन्ता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, जनपद-देहरादून द्वारा अधिकारी क्लब, यमुना कॉलोनी, देहरादून में आयोजित रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने रक्तदान कर समाजसेवा एवं मानवीय संवेदना का संदेश दिया जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। रक्त की आवश्यकता दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव तथा विभिन्न चिकित्सा परिस्थितियों में होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि अभियन्ता दिवस केवल अभियंताओं के तकनीकी योगदान को सम्मानित करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लेने का दिन भी है। अभियंताओं ने विकास कार्यों, आधारभूत संरचनाओं तथा जनसुविधाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी भावना के साथ रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में सहभागिता समाज के लिए प्रेरणादायी है।
जिलाधिकारी ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई बार जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी, अभियंता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में रक्तदाताओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रक्तदान किया गया

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular