


स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आसपास के समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं से जोड़ना था स्वास्थ्य शिविर में रक्त जांच, बीपी/शुगर जांच, टीबी स्क्रीनिंग, थूक (स्पुटम) संग्रह, एचआईवी स्क्रीनिंग, सिफलिस जांच तथा दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं और

वितरित की गईं। लगभग 225 लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर में भाग लिया और उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठाया इन सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने के लिए शिविर में निम्नलिखित विभाग उपस्थित रहे: आईसीटीसी काउंसलर, एलटी एवं कोरोनेशन अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिन्होंने सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र की टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर में भाग लिया सीएमओ कार्यालय से आरबीएसके टीम के डॉक्टर और स्टाफ नर्स, हेल्पएज इंडिया से डॉक्टर और फार्मासिस्ट, सीएचसी प्रेमनगर अस्पताल से फिजिशियन और पीडियाट्रिशियन, दिशा क्लस्टर हरिद्वार, अपोलो वैन टीम, साथ ही ए के एस होप टीआई टीम, यूपीएचसी (भरमपुरी), स्थानीय आशा कार्यकर्ता एवं पार्षद—सभी ने मिलकर इस प्रयास में भाग लिया और लोगों को ये सेवाएँ प्रदान कीं सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सहयोग और प्रयास करने वाले सभी लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करता है


