Wednesday, April 30, 2025
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडबजीरा के नागेन्द्र देवता मन्दिर सौन्दर्यीकरण के पश्चात मन्दिर परिसर में पांच...

बजीरा के नागेन्द्र देवता मन्दिर सौन्दर्यीकरण के पश्चात मन्दिर परिसर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का समापन

जखोली। विकासखंड जखोली के लस्या पट्टी की ग्राम पंचायत बजीरा में नागेंद्र देवता मन्दिर सौन्दर्यीकरण के पश्चात मन्दिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ अनुष्ठान का हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ समापन हो गया है। इस मौके पर भगवान नगेला अपने रावल (पश्वा) बसंत सिंह राणा पर अवतरित होकर ध्याणियों व भक्तों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। रविवार को यज्ञ के पांचवें दिन मन्दिर में लस्या पट्टी के नागेन्द्र देवता सहित विभिन्न देवी देवताओं के पश्वागणों ने हवन के बाद ग्रामीणों को अपना आर्शीवाद दिया है।

मुख्य पुजारी आचार्य पंडित कमल नयन थपलियाल व विनोद प्रसाद थपलियाल के साथ ही पंडित आनन्दी थपलियाल,ओमप्रकाश ममगांई व अन्य पुजारियों द्वारा यज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पट्टी लस्या के अन्य देवी-देवता अपने-अपने पश्वाओं पर अवतरित हुए और भक्तों से मिलाप कर उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। नागेंद्र देवता रावल ने ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछते हुए लोगों को आर्शीवाद दिया है।

इसके उपरांत पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा व शुद्धिकरण यज्ञ का विधि-विधान के साथ सम्पन्न हो गया। हवन के बाद भक्तों ने भंडारे में शामिल होकर आराध्य का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी,डा.गोपाल काला, सभासद संजय रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह भंडारी,नागेन्द्र देवता पर्यटन विकास समिति पट्टी लस्या के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेवाड़,प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर,रावल बसंत सिंह राणा,हयात सिंह राणा, प्रधान बजीरा दिनेश सिंह चौहान,पूर्व प्रधान गोर्ती किशन सिंह नेगी,मालचन्द सिंह राणा, सतीश राणा,उप प्रधान दिनेश राणा,मकान सिंह राणा,शरत सिंह राणा,महावीर सिंह राणा,भगतसिंह राणा,पिचपन सिंह नेगी,कीरत सिंह रावत,मोहन सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं भक्त उपस्थित थे।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular