Friday, May 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडनजीबाबाद में एएलएस (Advanced Life Support) एम्बुलेंस सेवा का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया...

नजीबाबाद में एएलएस (Advanced Life Support) एम्बुलेंस सेवा का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

आज भारीतय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पी0आई0यू0 – नजीबाबाद के द्वारा नजीबाबाद में एएलएस (Advanced Life Support) एम्बुलेंस सेवा का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ भारीतय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पी0आई0यू0 – नजीबाबाद के परियोजना निदेशक, श्री शंकेश शर्मा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में HLL Lifecare Limited की ओर से एसपीएम श्री मनोज शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही पी0आई0यू0 – नजीबाबाद से अमित शर्मा एवं शोभित भारद्वाज के साथ अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे यह एएलएस (Advanced Life Support) एम्बुलेंस जगतपुर पट्टी टोल प्लाजा, जसपुर के लिए संचालित रहेगी और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित एवं उन्नत चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी। एम्बुलेंस में सभी लाइफ-सेविंग उपकरण उपलब्ध हैं, जिनमें कार्डियक मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर, वेंटिलेटर तथा अन्य आवश्यक आपातकालीन चिकित्सा उपकरण शामिल हैं उद्घाटन के दौरान रियोजना निदेशक शंकेश शर्मा जी ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि एएलएस एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से गंभीर रोगियों को तात्कालिक, सुरक्षित और उन्नत चिकित्सीय सहायता मिल सकेगी, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
HLL की ओर से भी आश्वासन दिया गया कि एएलएस एम्बुलेंस सेवा को पूर्ण गुणवत्ता, समयबद्धता और पेशेवर मानकों के साथ संचालित किया जाएगा, ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular