Thursday, March 12, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडअहमदाबाद में बड़ा हादसा, 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया...

अहमदाबाद में बड़ा हादसा, 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया का है और उसमें 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट संख्या एआई 171 हादसे का शिकार हुई है, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। ऐसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात सीएम और अहमदाबाद के कमिश्नर से फोन पर बात की है और उनसे हालात के बारे में जानकारी ली। एअर इंडिया ने भी हादसे की पुष्टि की है और बयान में कहा है कि वे हालात की समीक्षा कर रहे हैं।

The post अहमदाबाद में बड़ा हादसा, 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त first appeared on Samachar UP UK.

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular