Monday, August 17, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडबीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल! तीरथ सिंह रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनिल...

बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल! तीरथ सिंह रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनिल बलूनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली से बीजेपी संगठन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है। संगठन में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम में उत्तराखंड का भी दबदबा देखने को मिला है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तराखंड से आने वाले वरिष्ठ नेता अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।
बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में तीरथ सिंह रावत के साथ वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
तीरथ सिंह रावत का संगठन में लंबा अनुभव रहा है। वह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर उन्हें पार्टी के केंद्रीय संगठन में अहम भूमिका निभाने का मौका मिला है।
वहीं अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया जाना भी उत्तराखंड के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बलूनी लंबे समय से भाजपा के केंद्रीय संगठन और मीडिया से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व निभाते रहे हैं। नई जिम्मेदारी के साथ अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की मीडिया रणनीति और संचार व्यवस्था में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाएगी।
इसके अलावा उत्तराखंड से महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। यानी बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के कई नेताओं को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली हैं।
बीजेपी के इस बड़े संगठनात्मक फेरबदल को पार्टी की आगामी रणनीति और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत, अनिल बलूनी, महेंद्र पांडे और आलोक भट्ट को मिली जिम्मेदारियों से प्रदेश का केंद्रीय संगठन में प्रभाव भी बढ़ा है।
अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियों के साथ ये नेता राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के संगठन और चुनावी रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाते हैं

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular