Tuesday, June 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडयुवक के साथ मार-पीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले...

युवक के साथ मार-पीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 11 मई 26 को वादी  दिनेश कोठारी पुत्र आनंद कोठारी निवासी ऋषिकेश देहरादून रोड द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके द्वारा 1. अतुल गुप्ता 2. दया गुप्ता 3.  शिवांश गुप्ता 4. योगेश राठी 5. पार्थ गुप्ता को उनके कारोबार के लिए पैसे उधार दिए थे, जिसे वापस मांगने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा लगातार टालमटोल किया जा रहा था पर जब उनके द्वारा अपने पैसों को वापस करने का दबाव बनाया गया तो उक्त व्यक्तियों अपने कुछ अन्य लड़कों के साथ उनके होटल में आकर उनके तथा उनके बेटे के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई, जिसमे उनके पुत्र सागर कोठारी को गंभीर चोटें आई।  प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु०अ०सं०- 177/26 धारा 115(2)/191(2)/324(4)/351(3)/352 BNS बनाम अतुल गुप्ता आदि पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून उक्त अभियोग की विवेचना को थानाध्यक्ष वसंत विहार को सुपुर्द करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिस पर विवेचक द्वारा घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों, मौके पर मौजूद गवाहों के बयानों, अन्य इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल साक्ष्यों को एकत्रित करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आज दिनाँक 02/06/2026 को घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 1- योगेश राठी पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी पार्क वेल्स हाउस नंबर 601 मालसी राजपुर रोड देहरादून मूल पता सनसिटी सेंटर 34/1701 अर्बन स्टेट रोहतक हरियाणा व 2- पार्थ सिंह पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र पाल सिंह निवासी THDC कॉलोनी ऋषिकेश देहरादून को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- योगेश राठी पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी पार्क वेल्स हाउस नंबर 601 मालसी राजपुर रोड देहरादून मूल पता सनसिटी सेंटर 34/1701 अर्बन स्टेट रोहतक हरियाणा उम्र 37 वर्ष

2- पार्थ सिंह पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र पाल सिंह निवासी THDC कॉलोनी ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष

पुलिस टीम

1- उ०नि० शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष बसंत विहार
2- अ०उ०नि० महेंद्र सिंह नेगी
3- हे०का० जितेंद्र सिंह
4- का० हेमवती नंदन
5- का० शार्दुल

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular