नदी/नालों के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से नदी/नालों के किनारे रहने वाले लोगो को सुरक्षित स्थानों पर जाने की दी जा रही चेतावनी सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों से लोगो को हटाकर भेजा जा रहा सुरक्षित स्थानों पर रात्री से देहरादून व पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश एवं मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए लगातार भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को नदी के बीच में ना जाने के लिए लगातार अलर्ट किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा नदी नालों के किनारे लगातार भ्रमणशील रहते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा बरसात के दौरान नदी नालों में न जाने की चेतावनी दी जा रही है तथा संवेदनशील स्थानों पर नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से वहां से हटाया जा रहा है।
The post भारी बरसात के चलते हाई अलर्ट पर दून पुलिस first appeared on Samachar UP UK.


