Sunday, June 21, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडमोबाइल चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण

मोबाइल चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण

वादी बलवन्त सिहं पुत्र स्व0 शेर सिहं निवासी बड़कोट डांडी रानीपोखरी ने थाना रानीपोखरी पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा नागाघेर रानीपोखरी से वादी का मोबाईल realme 12 pro चोरी कर लिया है। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी में तत्काल मु0अ0स0 14/2026 धारा 303(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना रानीपोखरी पर गठित टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेजों से आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। साथ सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबीर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21.06.26 को अभियुक्त करन सिहं पुत्र सोहन सिहं निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून, को शान्तिनगर रानीपोखरी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया मोबाईल फोन realme 12 pro बरामद किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- करन सिहं पुत्र सोहन सिहं निवासी केशवपुरी थाना डोईवाला जनपद देहरादून 26वर्ष

बरामदगी
1- मोबाईल फोन सफेद कलर realme 12 pro

पुलिस टीम
1-अ0उ0नि0 शैलेन्द्र कंडवाल
2-का0 शशिकांत
3-का0 शशांक तिवारी

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular