Friday, March 6, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडलंबे समय से फरार चल रहा गैंगस्टर अभियुक्त आया दून पुलिस की...

लंबे समय से फरार चल रहा गैंगस्टर अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

पूर्व में पुलिस द्वारा गैंग लीडर सहित अभियुक्त के 03 साथियों को गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए चल रहा था फरार

मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य संगठित अपराधों में लिप्त आदतन अपराधियो के विरुद्ध गैंगस्टर व गुंडा अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है।

उक्त निर्देशों के क्रम में रायपुर पुलिस द्वारा पूर्व में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तो 1- नीरज कठैत पुत्र रोशन कठैत निवासी ग्राम- साबली तल्ली चम्बा, जनपद टिहरी गढवाल, हाल पता गोविन्द विहार IT पार्क थाना रायपुर दे0दून 2- सौरभ चौहान पुत्र वीर सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम – डनसारा थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढवाल, हाल पता गोविन्द विहार IT पार्क थाना रायपुर दे0दून, 3- आयुष रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी ग्राम निगेर, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढवाल व 4- धर्मराज धामी पुत्र हरिलाल निवासी ग्राम छबीस पाथेभेरा थाना बजांग चैनपुर जिला बजांग नेपाल के विरुद्ध जिलाधिकारी देहरादून से अनुमोदन प्राप्त कर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 293/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त अभियोग में रायपुर पुलिस द्वारा पूर्व में 03 अभियुक्तों नीरज कठैत, सौरभ चौहान व धर्मराज धामी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि एक अन्य अभियुक्त आयुष रावत अभियोग दर्ज होने के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए अभियुक्त के संबंध में मैनवली जानकारी एकत्रित करते हुए अभियुक्त के छिपने के सभी संभावित ठिकानों की जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 05/03/2026 को अभियुक्त आयुष रावत को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

आयुष रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी ग्राम निगेर, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढवाल, हाल पता टीएचडीसी कालोनी, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष

पुलिस टीम :-

1- अ0उ0नि0 सुशील बलूनी
2- का0 प्रेम पंवार
3- का0 गजेन्द्र सिंह

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular