Wednesday, August 19, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडश्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य दीक्षारंभ

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य दीक्षारंभ

17 से 19 अगस्त 2026 तीन दिवसीय। दीक्षारंभ कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में ज्ञानयात्रा का भव्य दीक्षारंभ हुआ। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का बुधवार को भव्य समापन हुआ। 17 से 19 अगस्त 2026 तक चले इस आयोजन में देशभर से आए नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन 19 अगस्त को श्री गुरु राम राय हैलीपैड ग्राउंड पर डीजे बीट्स, रेन डांस और ग्रैंड मस्ती ने युवाओं में खासा उत्साह भर दिया। हेलीपैड की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर छात्र छात्राएं मन्त्र मुग्ध हो गए. हेलीपैड ग्राउंड पर सुबह से शुरू हुआ उत्साह और उमंग का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि “शिक्षा तभी सार्थक है, जब वह चरित्र निर्माण और समाज सेवा की ओर प्रेरित करे।” उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सेवा भाव को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के हैलीपैड ग्राउंड पर श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन एवं कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के लिए यह नई यात्रा नए सपनों, नई उम्मीदों और नए संकल्पों की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपनी सार्थक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
दीक्षारंभ के अंतिम दिन डीजे साजी के हाई-वोल्टेज साउंड और लगातार बजते लोकप्रिय गीतों ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। डीजे की तेज बीट्स पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। उत्साह, उमंग और ऊर्जा से भरे युवाओं ने पूरे ग्राउंड को झूमने पर मजबूर कर दिया। हैलीपैड ग्राउंड की प्राकृतिक खूबसूरती, आकर्षक सजावट और हजारों युवाओं की मौजूदगी ने माहौल को और भी शानदार बना दिया।
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रेन डांस रहा। बारिश की फुहारों के बीच तेज डीजे बीट्स पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। पानी की फुहारों, संगीत और युवाओं के उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला, मानो हैलीपैड ग्राउंड किसी भव्य फिल्मी सेट में बदल गया हो। विद्यार्थियों ने रेन डांस का भरपूर आनंद लिया और दीक्षारंभ के अंतिम दिन को यादगार बना दिया।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. शोभित गर्ग ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन एवं पढ़ाई के दौरान मानसिक दबाव से बचाव के उपयोगी टिप्स दिए। विद्यार्थियों को श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा और उपलब्धियों से संबंधित 17 मिनट की वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से विश्वविद्यालय का परिचय कराया गया।
दीक्षारंभ के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बॉलीवुड, गढ़वाली, पंजाबी, भोजपुरी एवं नेपाली गीत-संगीत की धूम रही। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डॉ. जी. गणराजन ने विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का अभिभाषण पढ़कर सुनाया।
डॉ कंचन नेगी ने प्रेरणादायक व्याख्यान दिया.कार्यक्रम का समापन दीक्षारंभ कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर डॉ. मालविका कांडपाल के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर विश्वविद्यालय के समस्त पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular