Monday, April 13, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडस्वास्थ्य मंत्री ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का किया...

स्वास्थ्य मंत्री ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल देहरादून में छह नई जन सुविधाओं का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं से मरीजों को बेहतर इलाज, आसान रजिस्ट्रेशन और स्पेशलाइज्ड सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकने की जरूरत कम पड़ेगी और अस्पताल में सुविधाएं और सुगम हो जाएंगी।

1 – ऑक्यूपेशनल थेरेपी यूनिट — बच्चों के बेहतर रिहैबिलिटेशन और फिजिकल रिकवरी के लिए।

2 – हर फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर — अब मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर टोकन के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा, समय की बचत होगी।

3- स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक — एथलीट्स के लिए स्पेशलाइज्ड ओपीडी, खेल से संबंधित चोटों का त्वरित इलाज।

4- पैथोलॉजी विभाग में Sysmex मशीन — ब्लड टेस्ट्स के लिए एडवांस्ड, एक्यूरेट और तेज लैब सुविधा।

5 – हेल्थ पैकेज चेकअप्स — आम लोगों के लिए किफायती और स्पेशलाइज्ड स्वास्थ्य जांच पैकेज।

6 – एनस्थीसिया वर्क स्टेशन — ऑपरेशन थिएटर और सर्जिकल विभागों को मजबूत करने के लिए नया वर्कस्टेशन।

इस मौके पर दून मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अजय आर्य, प्रिंसिपल डॉ. गीता जैन, एक्जीक्यूटिव मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. के.सी. पंत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह कदम उत्तराखंड सरकार की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। देहरादून के रहने वाले मरीजों और उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर है।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular