Sunday, May 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड भाजपा सरकार में आपसी तालमेल की कमी जनता प्रदेश में बदलाव...

उत्तराखंड भाजपा सरकार में आपसी तालमेल की कमी जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है : कुमारी शैलजा

4 और 5 जून को राहुल गांधी जी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारी का जायजा लेने के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आज से उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई है उनके साथ कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदिया जी ने पार्टी पदाधिकारी के साथ आशा रोड़ी के पास उनका स्वागत किया उसके पश्चात कुमारी शैलजा और गणेश गोदियाल पार्टी पदाधिकारीगणों के साथ राहुल गांधी जी की प्रस्तावित बैठक के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते समय कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत भी उनके साथ थे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कांग्रेस मुख्यालय पहुंची जहां कांग्रेस पदाधिकारीगणों ने बड़ी संख्या मे उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया ।

कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रहे हैं इसीलिए चुनाव से काफी पहले उन्होंने उत्तराखंड को 2 दिन का समय दिया है जिसमें वह 4 जून को अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे और 4 जून को ही पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे और 5 जून को देहरादून में पार्टी पदाधिकारीयो से संवाद करेंगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का उत्तराखंड दौरा महत्वपूर्ण है और वह इस बात की ओर इशारा करता है कि वह उत्तराखंड की जनता के हर सुख दु:ख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं उत्तराखंड के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता के साथ उठाते हैं उनका दौरा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा और वह जोश 2027 का विधानसभा चुनाव जिताने का काम करेगा ।

कुमारी शैलजा ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार में आपसी तालमेल की बड़ी कमी है भाजपा नेता विधायक और मंत्री अंतर कला में उलझे हुए हैं यह समय प्रदेश में बदलाव का है जनता सरकार के कामकाज से खुश नहीं है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और प्रदेश में बदलाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए । मैंने कहा कि कांग्रेस के प्रति पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अब राहुल गांधी जी के दौरे पर ध्यान केंद्रित कर कार्यक्रम की सफलता पर पूरी शक्ति लगा देनी चाहिए । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी अल्मोड़ा की जनसभा में उत्तराखंड के मुद्दों को उठाने का काम करेंगे क्योंकि भाजपा सरकार राज्य में जनहित के मुद्दों की लगातार उपेक्षा कर रही है जनहित के मुद्दों पर यह सरकार कुंभ करनी निंद्रा में सोई हुई है राज्य में बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है राहुल गांधी जी अल्मोड़ा की रैली में सरकार की निंद्रा को तोड़ने का काम करेंगे ।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पौड़ी में राहुल गांधी जी पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे जिसमें वह पूर्व सैनिकों की समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे कांग्रेस हमेशा पूर्व सैनिकों के साथ खड़ी रही है उनके सम्मान और अधिकार के लिए लड़ती रही है अब राहुल गांधी जी स्वयं पौड़ी में पूर्व सैनिकों के बीच पहुंच रहे हैं यह हम सभी के लिए गौरव की बात है । कुमारी शैलजा ने बताया कि देहरादून में राहुल गांधी जी कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारीगणों कांग्रेस के पूर्व सांसद , कांग्रेस विधायकों ,पूर्व विधायक ,कांग्रेस के जिला अध्यक्षों नगर अध्यक्षों तथा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारीयो , एआईसीसी सदस्यों, तथा पीसीसी सदस्यों से मुलाकात करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी को मार्गदर्शन भी देंगे और उनके सुझाव भी आमंत्रित करेंगे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं कि हमें राहुल गांधी जी का दो दिन का सानिध्य मिलेगा इस दौरान वह प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को उठाने का काम करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाएंगे उनके दौरे से पूर्व सैनिकों को कांग्रेस के साथ जोड़ने में भी मदद मिलेगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके दौरे की सफलता के लिए कमर कस लेनी चाहिए
इसके अलावा बैठक को चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत और चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह ने भी संबोधित किया बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी, श्री नव प्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, नव प्रभात, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत , प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, श्रीमती गोदावरी थापली, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व सैनिक अध्यक्ष राम रतन सिंह नेगी, नेता प्रभु लाल बहुगुणा, जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी, शीशपाल सिंह बिष्ट , डॉ 0 प्रतिमा सिंह ,सुजाता पॉल, अभिनव थापर , सूरत सिंह नेगी प्रदेश, महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी राजकुमार, जयेन्द्र रमोला, मनीष नागपाल, राजेश चमोली, नितिन बिष्ट, संजय जैन, यशपाल चौहान, विरेन्द्र पोखरियाल, पूरण सिंह रावत, लालचन्द शर्मा, अमरजीत सिंह, विकास नेगी, मधुसूदन सुन्द्रियाल, अश्विनी बहुगुणा, अमेन्द्र सिंह बिष्ट, अखिलेश उनियाल, सुरेन्द्र सिंह रांगड, दीप बोहरा, महन्त विनय सारस्वत, रघुवीर सिंह बिष्ट, राजपाल खरोला, सागर मनवाल, ताहिर अली, जगदीश धीमान, याकूब सिद्वीकी, संदीप चमोली, राजीव कुमार, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदनलाल महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी पछवा दून के जिला अध्यक्ष संजय किशोर परवाह जून के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, प्रदीप जोशी, यामीन अंसारी, पिया थापा, विपुल जैन, सुलेमान अली, अनिल नेगी, मंजू त्रिपाठी, परिणीता बडोनी, सुनीता प्रकाश, नजमा खान, प्रशान्त खण्डूरी, महन्त विनय सारस्वत, हेमा पुरोहित, डॉ0 प्रदीप जोशी, श्री अनुज गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह पंवार, अनिल बसनेत, शोभाराम, आदर्श सूद, श्री संजय शर्मा, प्रीतम सिंह आर्य, विनोद कुमार प्रदेश महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular