Thursday, June 11, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडजनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के...

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने इस जनादेश को जनता की जीत बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्रनगर की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित है और जनता के इसी विश्वास के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटों के साथ पुनः सरकार बनाएगी।

सुबोध उनियाल ने कहा कि उन्हें राजनीति में आने के बाद से नरेंद्रनगर विधानसभा की जनता का लगातार सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस भी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया, जनता ने उसे भरपूर समर्थन देकर विजयी बनाया है, जिसके लिए वे क्षेत्र की जनता के सदैव आभारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उत्तराखंड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भाजपा सरकार प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य जारी रखेगी।

चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला द्वारा की गई अभद्रता से जुड़े सवाल पर मंत्री उनियाल ने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता की अदालत करती है और जनता ने अपना निर्णय दे दिया है। उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान नरेंद्रनगर विधानसभा के चौमुखी विकास पर है तथा भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular