Sunday, April 5, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडएसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की...

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा पब/बार/होटल/ रेस्ट्रोरेंट में औचक छापेमारी की कार्यवाही कर वृहद स्तर पर चलाया चेकिंग अभियान

अभियान के दौरान जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा वृहद स्तर पर की गई कार्यवाही

01 दर्जन से अधिक वांछित/आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधी आये दून पुलिस की गिरफ्त में

वांछित अपराधियों की तलाश के दौरान 09 वारेंटियो को किया गिरफ्तार

अपने प्रतिष्ठानो में बिना लाइसेन्स के शराब परोसने वाले 02 प्रतिष्ठान संचालकों को गिरफ्तार कर किया मुकदमा दर्ज

सार्वजनिक स्थानों/ रेस्ट्रोरेंट में शराब पी रहे 44 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर लाया गया थाने, दी सख्त चेतावनी

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर रहे 10 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

रात्रि में घूम रहे 600 से अधिक व्यक्तियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ, 100 से अधिक व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान

नियमो के उल्लंघन पर 100 से अधिक लोगो के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज

यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 90 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला 52500/- ₹ का जुर्माना

30 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 32 वाहनों को किया सीज

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक- 04/05-04-26 की रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में होटल/पब/बार/ रेस्ट्रोरेंट आदि का औचक निरीक्षण करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा सभी होटल/बार/पब/ रेस्टोरेंट आदि का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान प्रेमनगर क्षेत्र में 02 होटल/रेस्टोरेंट, संघरिलाल होटल बंसी वाला तथा संगम होटल एंड रेस्टोरेंट प्रेमनगर में उनके संचालकों द्वारा लोगों को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर शराब पी रहे 8 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, इसके अतिरिक्त जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 36 अन्य व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।

ऋषिकेश तथा विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 02 अभियुक्तों सहित कुल 03 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन चोरी की घटना में शामिल एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 03 दो-पहिया वाहन बरामद हुए, जिनमें से एक वाहन उनके द्वारा हिमाचल प्रदेश से चोरी किया गया था।

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 10 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा कैंट, क्लेमेंटाउन तथा डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा रात्रि में घूम रहे 657 व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ करते हुए 67 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई कर 81 पुलिस एक्ट में चालान किए गए। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 115 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 28750/- ₹का जुर्माना वसूला गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा पटेल नगर क्षेत्र से 06 तथा क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से 03 फरार वारेंटियो को गिरफ्तार किया गया साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 90 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 52500/- ₹ का जुर्माना वसूला गया तथा 30 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 32 वाहनों को सीज किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

कोतवाली विकासनगर वाहन चोरी में

01- फरदीन पुत्र मौ० कासिम निवासी ग्राम जगतपुर थाना माजरा हिमाचल प्रदेश उम्र 19 वर्ष,
02- अमन पुत्र मौ0 रफीक निवासी देवीनगर पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश उम्र 19 वर्ष

बरामद वाहन
01- वाहन संख्या UK 07 FC 2205 पल्सर
02- वाहन संख्या – UP 11 AA5361 सुपर स्पलेंडर

कोतवाली ऋषिकेश से वाहन चोरी में
01- विकास तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी पता IDPL मनसा देवी मंदिर के पास ऋषिकेश – देहरादून (उम्र 26 वर्ष),

बरामदगी :-

01-स्कूटी स0 UK-14-D-8196

शांति भंग में गिरफ्तार अभियुक्त

1- कोतवाली डोईवाला

(1) ओम रावत पुत्र विरेन्द्र सिंह रावत निवासी वौंसरी थाना पौढी गढवाल उम्र- 27 वर्ष
(2) अजीत सिंह रावत पुत्र विरेन्द्र सिंह रावत निवासी वौंसरी थाना पौढी गढवाल उम्र- 30 वर्ष
(3) अंश रावत पुत्र मोहन सिंह रावत निवासी भोगपुर रानीपोखरी देहरादून उम्र- 19 वर्ष
(4) गौरव पुत्र राजपाल पुण्डीर निवासी भोगपुर रानीपोखरी देहरादून उम्र- 19 वर्ष

2- कोतवाली कैंट

1- सौरभ सेमवाल पुत्र श्री गोविंद चंद सेमवाल निवासी यमुना कॉलोनी टाइप 4 न्यू सचिवालय कॉलोनी देहरादून उम्र 27 वर्ष
2-अश्वनी कुमार लूथरा पुत्र श्री कुलदीप सिंह लूथरा उम्र 49 शांति विहार गोबिंदगढ़ देहरादून
3- सूरज सिंह पुत्र श्री दारमन सिंह निवासी अपर मांडूवाला देहरादून उम्र 37 वर्ष
4- राहुल पुत्र श्री राकेश श्रीवास्तव निवासी ईदगाह मंडी देहरादून उम्र 35 वर्ष
5- राहिल पुत्र नदीम निवासी 03 गोबिंदगढ़ देहरादून उम्र 30 वर्ष

थाना क्लेमेंटाउन

1- सारिक पुत्र निजामुद्दीन निवासी स्योहारा, तहसील धामपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 23 वर्ष

गिरफ्तार वारण्टी :-

1- विकास चौहान पुत्र विनोद चौहान निवासी 998 लोहियानगर निकट शिव मन्दिर कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 25 वर्ष।
2- गौरव डबराल पुत्र राकेश डबराल निवासी 25 काँवली गाँव जीएमएस रोड देहरादून उम्र 36 वर्ष
3-अनमोल पुत्र रामवीर निवासी बद्री चौक तुन्तोवाला पटेलनगर देहरादून उम्र 25 वर्ष
4- हरीश चन्द्र कोठारी पुत्र भैरव सिंह कोठारी निवासी बाला सुन्दरी काँलोनी आरकेडिया ग्रान्ट देहरादून उम्र 38 वर्ष
5- सुषमा शर्मा पत्नी विशाल शर्मा निवासी 335/15 सैण्डलबुड स्कूल के पास ईस्ट पटेलनगर उम्र 35 वर्ष
6- तैयब पुत्र इकबाल निवासी नूरबस्ती चन्दाताल मेहुँवाल पटेलनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष

2- थाना क्लेमेंटाउन

1- संगीता पत्नी दरवेश कुमार निवासी मोहब्बेवाला साइ मंदिर वाली गली थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून उम्र 40 वर्ष ।
2- मंतशा पत्नी उबेर निवासी छोटा भारूवाला देहरादून उम्र 24 वर्ष
3- रुसी उर्फ़ नव्या पुत्री नफीस अंसारी निवासी छोटा भारूवाला देहरादून उम्र-20 वर्ष

गिरफ्तार अभियुक्त प्रेमनगर अवैध रूप से शराब पिलाने में:-

1- अरविंद पुत्र बलराम निवासी बंसीवाला, प्रेमनगर, देहरादून मूल ग्राम फेबु, पो०-नागजगई, थाना- अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग
02- निकुल पुत्र राजवीर सिंह निवासी अटक फार्म खैरी निगम रोड सेलाकुई देहरादून हाल संगरीला होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट संचालक/स्वामी वंशीवाला झाझऱा थाना प्रेमनगर देहरादून

बरामदगी :-

01- दो आधी खुली अंग्रेजी शराब मार्का ROYAL STAG की बोतल व 04 अदद डिस्पोजल गिलास

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular