Wednesday, July 2, 2025
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडविश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधरोपण अभियान...

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधरोपण अभियान का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरीबाग परिसर स्थित कृषि फार्म में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का आयोजन राष्ट्रीय कैडेट कोर‌ और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

कार्यक्रम में रजिस्ट्रार प्रो. डॉक्टर लोकेश गम्भीर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर डॉक्टर मालविका सती कांडपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से छात्रों और प्रतिभागियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि डॉ. लोकेश गम्भीर ने छात्रों को संबोधित करते हुए

कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पेड़ लगाना न केवल एक पर्यावरणीय कर्तव्य है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए उपहार भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल एक दिन का उत्सव नहीं हैं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया का हिस्सा हैं, जिसमें हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। छात्र इस अभियान का हिस्सा बनकर समाज और पर्यावरण के लिए कुछ सार्थक कर सकते हैं।
डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर डॉक्टर मालविका सती कांडपाल ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हर छोटा प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन का कारण बन सकता है। उन्होंने पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और उत्तरदायी बनने की अपील की।
इस अभियान का नेतृत्व डीन, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज, प्रोफेसर डॉक्टर प्रियंका बनकोटी ने किया। उन्होंने कहा कि धरती को हरा-भरा रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि जैव विविधता और जलवायु संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
इस अवसर पर एनसीसी बालक इकाई के एएनओ डॉ. खिलेंद्र सिंह और एनसीसी बालिका इकाई की एएनओ डॉ. अनुजा रोहिला ने कैडेट्स के साथ मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई। सैकड़ों पौधे परिसर में लगाए गए, जिनमें फलदार, छायादार और औषधीय पौधों की प्रमुखता रही।
एनसीसी कैडेट्स और कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं ने मिलकर सैकड़ों पौधे लगाए और यह संकल्प लिया कि वे इन पौधों की देखरेख भी पूरी निष्ठा से करेंगे।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, शिक्षक और सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु व्याख्यान आयोजित
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से भूगोल विभाग ने आईक्यूएसी के तत्वावधान में एलुमनाय लेक्चर सीरीज के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं में जागरूकता हेतु एक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के एलुमनाई विकास एंथोनी से अपने व्याख्यान के साथ पर्यावरण की सुरक्षा हेतु अपनी प्रस्तुति दी।
पथरीबाग आडीटोरियम में आयोजित व्याख्यान में उन्होंने कहा कि हमें घर से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता की मुहिम शुरु करनी होगी। प्लास्टिक के प्रयोग से बचना होगा या कम से कम इसका प्रयोग करना होगा तभी प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण से बचा जा सकता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भी “बीट प्लास्टिक पाल्युशन” रखी गई है। उन्होंने कहा कि हम प्लास्टिक को पूरी तरह से नहीं छोड़ सकते लेकिन इसके इस्तेमाल को कम कर सकते हैं। इस मौके पर डीन प्रो. प्रीति तिवारी ने कहा कि प्लास्टिक की समस्या से निपटने के लिए हमें समाधान की दिशा में बढ़ना होगा। प्रो. आशीष कुलश्रेष्ठ ने इस मौके पर कहा कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक से बचना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन भूगोल विभाग की ओर से प्रो. गीता रावत, डॉ. ज्योत्सना कुकरेती, डॉ. सुरिंदर कौर रावल ने किया। इस मौके पर कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular