श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के किडनी रोग विभाग की ओर से जनजागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर गुरुवार को जागरूकता रैली एवम् एक सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 200 डाॅक्टरों एवम् स्टाफ ने किडनी जागरुकता रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया। हर वर्ष मार्च माह के द्वितीय गुरुवार को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 12 मार्च को दुनियाभर मंे विश्व किडनी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रैली में शामिल सभी लोगांे ने जनजागरूकता के माध्यम से किडनी बचाने का संकल्प लिया। किडनी रोगों से बचाव एवम् रोकथाम विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
गुरुवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज परिसर से रैली का शुभारंभ हुआ। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ उत्कर्ष शर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मलिक, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वाॅकथाॅन (रैली) एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज परिसर से प्रारम्भ हुई और एसजीआरआर पीजी काॅलेज पथरी बाग से यूटर्न लेकर वापिस श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज परिसर में सम्पन्न हुई।
गुर्द स्वास्थ्य सबके लिए थीम पर डाॅक्टरों ने किडनी बचाने का संदेश दिया। डाॅक्टरों एवम् मेडिकल छात्र-छात्राओं ने हाथों में किडनी बचाव के स्लागन व नारों से किडनी स्वास्थ्य सम्बन्धित जागरुकता की अलख जगाई। रैली में उन्होंने संतुलित आहार, व्यायाम व स्वच्छ जल अपनाईए स्वयं को गुर्दा रोगों से बचाईए। वनज को नियंत्रित रखें व धूम्रपान छोड़े गुर्दा रोगों को कहें बाय बाय। ब्लड प्रेशर एवम शुगर को नियंत्रित रखें, गुर्दाें को बीमारी से बचाएं जैसे संदेशों से आमजन को जागरूक किया।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गुर्दा रोग विभागाध्यक्ष डाॅ आलोक कुमार ने कहा कि ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित रखकर गुर्दा रोगों से बचाव किया जा सकता है। दर्द निवारक दवाईयों के अनावश्यक उपयोग कर गुर्दा रोगों से बचाव सम्भव है। उन्होंने सलाह की प्रतिदिन प्रचूर मात्रा में पानी का सेवन कर गुर्दे को स्वस्थ रखा जा सकता है।
इसके पश्चात श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के आॅडिटोरियम में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ उत्कर्ष शर्मा ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गुर्दा रोग विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का गुर्दा रोग विभाग मरीजों की सेवा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। डाॅ आलोक कुमार गुर्दा रोग विशेषज्ञ ने विश्व किडनी दिवस के महत्व को समझाया। डाॅ विवेक रुहेला एवम् डाॅ गौरव शेखर शर्मा ने भी गुर्दा से सम्बन्धित समस्याओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर आयोजित पैनल डिस्कशन में मृत गुर्दादाता कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस बात पर जोर दिया गया कि उत्तराखण्ड में भी मृत गुर्दादाता कार्यक्रम को बढ़ावा हो और आमजनमानस इस बारे मंे जागरूक हो।
डाॅ डोरछम ख्रमे ने विश्व किडनी दिवस पर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कायक्रम में डाॅ विवेक विज्जन, डाॅ विमल कुमार दीक्षित, डाॅ तनंुज भाटिया, डाॅ नारायण जीत सिंह ने पैनल परिचर्चा में लोगों की जिज्ञासाओं को शांत किया। मंच संचालन सिमरन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में किडनी रोगियों एवम् उनके परिजनों एवम् गुर्दादाताओं ने प्रतिभाग कर किडनी बीमारयों से बचाव के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां अर्जित कीं। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गुर्दा रोग विभाग की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। गुर्दा विभाग के स्टाफ की ओर से लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों के डाॅक्टर, नसिंग स्टाफ व गुर्दा रोग विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही


