देहरादून के प्रेस क्लब में दिनांक 2 अप्रैल को शाम 5:30 बजे फिल्म ‘मैदान’ के पोस्टर लॉन्च का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में Creatiobs के छात्रों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर्स मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में प्रदर्शित सभी पोस्टर्स Creatiobs के छात्रों की कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और समर्पण का परिणाम थे, जिन पर उन्होंने दिन-रात एक करके कार्य किया।

इस अवसर पर उपस्थित छात्रों में आयुषी नेगी, ध्रुव बिष्ट, नरेश कुमार प्रजापति, नवनीत राणा, आयुष पंवार, ईशांक वर्मा, योगराज रावत, कृष चौहान, अंकित भंडारी एवं Creatiobs के सदस्य ऋतिक गुसाईं शामिल रहे, जिन्होंने बेहद आकर्षक पोस्टर्स तैयार किए।
इनमें से नरेश कुमार प्रजापति वर्तमान में प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के कार्यालय में ग्राफिक डिजाइनर एवं वीडियो एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी जी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर Creatiobs के डायरेक्टर श्री वीर विजय सिंह चौहान द्वारा माननीय मंत्री जी को भगवद गीता सप्रेम भेंट की गई, जिसने कार्यक्रम को एक विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकार बलदेव राणा एवं प्रसिद्ध निर्देशक सुनील बडोनी जी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने Creatiobs के छात्रों के कार्य की सराहना की।
यह फिल्म ‘मैदान’ पवन बुटोला एवं सचिन भंडारी जी पर आधारित है और जल्द ही सचिन रावत जी के यूट्यूब चैनल पर प्रदर्शित की जाएगी।
फिल्म से जुड़ी मुख्य टीम इस प्रकार है:
Directed by – सचिन रावत
Director of Photography – सौरभ पंवार
Music & Dubbing – अमन उनियाल
Edited by – सूरज पंवार एवं सौरभ पंवार
कार्यक्रम की एक और खास उपलब्धि यह रही कि Creatiobs के छात्रों के कार्य को मीडिया में भी प्रमुखता से स्थान मिला, जिससे उनकी प्रतिभा को व्यापक पहचान प्राप्त हुई।
यह आयोजन न केवल फिल्म के प्रचार-प्रसार का माध्यम बना, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक सफल प्रयास भी साबित हुआ। Creatiobs निरंतर अपने छात्रों को व्यावहारिक अनुभव, रचनात्मकता और प्रोफेशनल एक्सपोज़र देने के लिए प्रतिबद्ध है।


