Wednesday, March 4, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडश्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा बालाजी फाउन्डेशन के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा बालाजी फाउन्डेशन के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा बालाजी फाउन्डेशन के तत्वाधान में भट्ट क्लीनिंक एवं निर्माण क्लासेज, प्रसाद फार्म निकट रेलवे लाईन, नकरौंदा, देहरादून में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 205 पुरुष और महिला रोगियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों को परामर्श दिया और कई आवश्यक जांचें जैसे ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि निःशुल्क की गईं। साथ ही रोगियों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में वितरित की गईं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के हृदय रोग विभाग के डाॅं0 जयकृत चौधरी, मेडिसिन विभाग के डाॅ0 हिमांशु कुकरेती व डाॅं0 यश

अग्रवाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डाॅं0 राशि वाष्णेय, शिशु एवं बाल रोग विभाग के डाॅ0 ऋषभ यादव, नाक कान गला रोग विभाग की डाॅं0 आशिमा नागपाल, त्वचा रोग विभाग की डाॅं0 हिमानी राठी, दन्त रोग विभाग की डाॅं0 हिमानी पैन्युली, हड्डी रोग विभाग से डाॅं0 शुभांशु एवं सर्जरी विभाग से डाॅं0 तुषार कौरा ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। शिविर का नकरौंदा, प्रसाद

फार्म, कुॅंवर विहार, शिवपुरम, विष्णुपुरम एवं नाग मन्दिर क्षेत्रों के 205 रोगियों ने लाभ उठाया इस अवसर पर बालाजी फाउन्डेशन के संस्थापक डाॅं0 नरेश प्रसाद भट्ट ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्री महंत

इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज सदैव समाज के कमजोर वर्गों के लिए सदैव समर्पित रहे हैं, यह शिविर भी उसी सेवा भावना का प्रमाण है इस शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान, बालाजी फाउन्डेशन के संस्थापक डाॅं0 नरेश प्रसाद भट्ट, पुष्पा गैरोला, आशा देवी, देव सिंह नेगी, धर्मानन्द पोखरियाल व विजय मिश्रा का विशेष योगदान रहा

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular