Sunday, May 24, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडघोटालों पर जारी रहेगा खुलासों का सिलसिला

घोटालों पर जारी रहेगा खुलासों का सिलसिला

आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने साफ कहा है कि बद्री-केदार मंदिर समिति (B.K.T.C) से जुड़े घपलों, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर खुलासों का सिलसिला अब रुकने वाला नहीं है। कई मामलों में दस्तावेज सामने आ चुके हैं, जबकि कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे अभी बाकी हैं।उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था, जनता के पैसे और सरकारी व्यवस्थाओं से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। यदि किसी संस्था या विभाग में भ्रष्टाचार हुआ है तो उसे उजागर करना केवल अधिकार नहीं, बल्कि हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य भी है एडवोकेट नेगी ने बताया कि उनकी टीम पिछले कई महीनों से आरटीआई, आधिकारिक दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर लगातार जांच-पड़ताल कर रही है। B.K.T.C के अलावा उद्यान विभाग समेत कई अन्य सरकारी विभागों में हुए कथित घपलों और वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े अहम दस्तावेज जुटाए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में जनता के सामने कई और बड़े खुलासे रखे जाएंगे।

आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने कहा कि यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ है। सत्ता, पद और प्रभाव के दम पर यदि जनता के अधिकारों और संसाधनों के साथ खिलवाड़ किया गया है, तो उसकी सच्चाई सामने लाना जरूरी है।

एडवोकेट नेगी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में आम लोगों का सहयोग और समर्थन सबसे बड़ी ताकत है। जागरूक समाज ही जवाबदेही तय कर सकता है और व्यवस्था में पारदर्शिता ला सकता है।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular