पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 हाथीबड़कला के कक्षा 10वीं के छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिसमें कुल 116 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल घोषित हुए विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस वर्ष की टॉपर्स सूची में प्रथम स्थान पर इप्शिता सिंह ने 97.0% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर विवान चौहान और अमेया श्रींधी ने संयुक्त रूप से 96.6% अंक प्राप्त किए। वहीं तृतीय स्थान पर मनादित्य सिंह परमार ने 96.0% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। अभिभावकों ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
इस शानदार परिणाम ने न केवल विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाया है, बल्कि अन्य छात्रों को भी प्रेरणा प्रदान की है कि कठिन परिश्रम और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है


