Wednesday, March 4, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडविकास खण्ड स्तर की बी.डी.सी. बैठकों में पारित योजनाओं पर ग्राम प्रधान...

विकास खण्ड स्तर की बी.डी.सी. बैठकों में पारित योजनाओं पर ग्राम प्रधान की मुहर अनिवार्य करने की माँग

रुद्रप्रयाग। प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष विजयपाल जगवाण ने विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली बी.डी.सी. बैठकों में पारित होने वाली योजनाओं एवं प्रस्तावों को लेकर महत्वपूर्ण माँग उठाई है।

उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों से संबंधित योजनाएँ अथवा प्रस्ताव बी.डी.सी. बैठकों में पारित किए जाते हैं, उन सभी प्रस्तावों पर संबंधित ग्राम प्रधान की मुहर एवं हस्ताक्षर अनिवार्य किए जाने चाहिए। साथ ही सभी स्वीकृत योजनाओं एवं प्रस्तावों को कार्यवाही रजिस्टर में विधिवत रूप से अंकित करना भी आवश्यक है।

विजयपाल जगवाण ने कहा कि इस प्रक्रिया से ग्राम पंचायतों की सहभागिता सुनिश्चित होगी, विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद या भ्रांतियों से बचा जा सकेगा।

प्रधान संगठन ने जिला प्रशासन से इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की माँग की है।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular