अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई विदेशी करेंसी, ज्वैलरी, नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद
दोनों अभियुक्त दिन के समय अलग-अलग स्थानों पर घूम कर बंद घरों की करते हैं रैकी, रात को मौका मिलते ही देते हैं चोरी की घटनाओं का अंजाम
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के हैं आदि, जो पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुके हैं जेल
दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक घटनाओ के दर्ज है अभियोग
दिनांक 04/07/2026 को वादिनी श्रीमती सीता कुकरेती पत्नी श्री मूर्तिराम कुकरेती निवासी लेन न0 1 निकट भंडारी चौक थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून ने थाना नेहरुकोलोनी पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखी विदेशी करेंसी, सोने चांदी की ज्वेलरी एवं नगदी आदि चोरी कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 248/ 2026 धारा 305(a)/331(1) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया l
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना के शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06/07/2026 की रात्रि में मोथरोवाला पुल निकट सपेरा बस्ती के पीछे से घटना से शामिल 02 अभियुक्तो 1- निसार अली उर्फ लोटा उर्फ मनीष, 2- नासिर उर्फ निन्ना को घटना में चोरी की गई इंडोनेशियन करेंसी, ज्वैलरी, 1700 रुपये नगदी, अन्य सामान व घटना में आला नकब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त दिन के समय अलग-अलग स्थानों पर घूम कर बंद घरों को चिन्हित करते हैं तथा रात्रि में मौका देखकर नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं, जिनके विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक घटनाओं के अभियोग पंजीकृत हैं।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- निसार अली उर्फ लोटा उर्फ मनीष पुत्र अनवर निवासी लेन न0- 05, आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र – 27 वर्ष
2- नासिर उर्फ निन्ना पुत्र कमरुद्दीन निवासी ग्राम शापुर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल पता लेन न0- 05 आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र -41 वर्ष l
आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-
1- मु0अ0स0-271/2021 धारा 2/2 गैंगस्टर एक्ट
2- मु0अ0स0-472/2023 धारा 25 शस्त्र अधिनियम
3- मु0अ0स0-560/2022 धारा 380/411 IPC
4- मु0अ0स0-202/2021 धारा 380/411 IPC
5- मु0अ0स0-205/2021 धारा 380/457/411 IPC
6- मु0अ0स0-152/2021 धारा 380/457/34/411 IPC
बरामद माल का विवरण
1- इंडोनेशियन करेंसी,
2-सफ़ेद धातु की पायजेब 03 जोड़ी,
3-सफ़ेद धातु की बिछुआ 05 जोड़ी,
4- बच्चे का गले का ताबीज – 01
5-आर्टिफिशियल पिली धातु के कंगन के कटपीस 08,
6- आर्टिफ़िशियल पिली धातु के कान के झुमके 03 जोड़ी,
7- नगदी 1700 रुपये
8- एक लेडीज हैंड पर्स
9- आला नकब एक लोहे की रोड,
10- दो पेचकस बड़े,
11- एक टॉर्च,
12- एक घरेलू चाकू,
13-एक आरी (हेक्सा ब्लेड),
14- एक कटर,
15- एक प्लास,
16- दो साफे रंग के कपड़े चुन्नीनुमा,
17- दो पिट्टू बैग
पुलिस टीम
1- उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास
2- कानि0 हितेश कुमार
3- कानि0 रिंकू कुमार
4- कानि0 नीरज सामन्त



