Sunday, August 16, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडबेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से...

बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

बेरोजगार मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुनः हल्द्वानी के लाखनमंडी, चोरगलिया स्थित नंधौरगढ़ पैलेस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री कुमाऊँ संभाग के जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में प्रतिभाग करने पहुंचे थे, इसी दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले 26 वर्षों से डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियन पिछले 91 दिनों से एकता विहार धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय या सकारात्मक पहल नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और उनकी मांगों पर शीघ्र उचित एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में पंकज थुवाल, धर्मेंद्र वालिया, विजय पांडे, गौरव मेवाड़ी, प्रदीप जोशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संघ ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सरकार शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर वर्षों से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों को न्याय दिलाएगी।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular