Saturday, September 19, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडबेरोजगार मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ का धरना 123वें दिन भी जारी, अनदेखी...

बेरोजगार मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ का धरना 123वें दिन भी जारी, अनदेखी पर जताया रोष

बेरोजगार मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ के धरने के 123वें दिन एकता विहार धरना स्थल पर कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
प्रमुख बिंदु एवं रोष शासन-प्रशासन की अनदेखी: 123 दिनों से जारी धरने के बावजूद सरकार द्वारा अनदेखी किए जाने और बैठकों के नाम पर गुमराह करने पर संघ ने गहरा आक्रोश जताया
अस्तित्व की उपेक्षा: वक्ताओं ने कहा कि लैब टेक्निशियनों को चिकित्सा सेवा की ‘रीढ़ की हड्डी’ माना जाता है, लेकिन 26 वर्षों के उपरांत भी इस संवर्ग की स्थिति जस की तस बनी हुई है। सरकार की नज़र में लैब टेक्निशियनों का कोई वजूद नहीं दिख रहा है।
विधानसभा कूच की चेतावनी:
संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द से जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं किया, तो आगामी मानसून सत्र के दौरान संघ विधानसभा कूच करने के लिए बाध्य होगा।
बैठक में उपस्थिति:
इस बैठक में आशीष चंद्र, मयंक राणा, रणबीर बिष्ट, सिद्धार्थ कुकरेती, रजत नौटियाल, मुकेश सजवाण, दीपक जोशी, विजय बिष्ट सहित संघ के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular